{"_id":"5c4414fabdec220a742d9e0d","slug":"actress-sara-ali-khan-mother-amrita-singh-shocking-act-in-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात को थाने पहुंचकर एक्ट्रेस अमृता सिंह ने कर दिया कुछ ऐसा, हैरत में पड़े बेटी सारा और पुलिसकर्मी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रात को थाने पहुंचकर एक्ट्रेस अमृता सिंह ने कर दिया कुछ ऐसा, हैरत में पड़े बेटी सारा और पुलिसकर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 21 Jan 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अमृता सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रॉपर्टी विवाद को लेकर थाने पहुंचीं एक्ट्रेस अमृता सिंह ने वहां कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद बेटी सारा और पुलिसकर्मी हैरान रह गए। हालांकि वे इस बात को लेकर कुछ भी कहने से बचती रहीं, लेकिन वहां उन्हें ऐसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
2 of 6
amrita singh with sara ali khan
देहरादून के क्लेमेंटाउन थाने में अभिनेत्री अमृता सिंह और मामा मधुसूदन के दोस्त डीके के बीच काफी कहासुनी हो गई। दरअसल मधुसूदन और डीके के बीच दोस्ती थी। इस कारण वो खानदान में चल रहे संपत्ति विवाद से वाकिफ थे। डीके का कहना था कि मधुसूदन कई माह से बीमार थे। केयर टेकर खुशीराम ही उनकी सेवा में जुटा था। लेकिन अब मधुसूदन के निधन के साथ ही अमृता आदि करोड़ों की संपत्ति पर काबिज होने आ गए।
3 of 6
amrita singh mama property
सूत्रों की मानें तो उन्हें इतने गुस्से में देखकर सब हैरान रह गए। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बेट की शनिवार को हुई मौत के बाद करोड़ों की संपत्ति विवाद गरमा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
amrita singh
- फोटो : अमर उजाला
मामा का अंतिम संस्कार करने के बाद अृमता अपनी बेटी अभिनेत्री सारा अली खान के साथ विवादित कोठी पर पहुंचीं। इस पर केयर टेकर ने अमृता पर कोठी पर कब्जे का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक तहरीर दी है। अमृता ने क्लेमेंटाउन थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखा। अमृता पहले ही पुलिस को एक मेल भेजकर कोठी पर कब्जे का आरोप लगा चुकी हैं। पुलिस ने दोनों की तहरीर की जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
सारा अली खान और अमृता सिंह
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के पास ही अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बेट की करीब साढ़े चौबीस बीघे में करोड़ों की संपत्ति है। इस संपत्ति को लेकर मधुसूदन और अमृता के बीच जिलाधिकारी और सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां दो मुकदमे भी विचाराधीन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।