फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agnipath Protest: सचिवालय कूच करने पहुंचे युवाओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोका, रुड़की में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Mon, 20 Jun 2022 02:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Jun 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
Agnipath Protest In Uttarakhand, Youth arrived to visit Secretariat, police stopped barricading, See photos
अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड में अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, चमोली और हल्द्वानी में युवाओं और कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। राजधानी में अग्निपथ योजना के विरोध में बड़ी संख्या में युवा परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। यहां से रैली की शक्ल में उन्होंने सचिवालय कूच किया। यहां पहले से मौजूद पुलिस फ़ोर्स ने उन्हें इनकम टैक्स तिराहे के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

सोमवार को अग्निपथ योजना के विरोध में सचिवालय कूच करने जा रहे युवाओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका तो वह यही धरने पर बैठ गए। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए कहा कि योजना लागू कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

 आक्रोशित युवाओं ने सरकार से तत्काल योजना को वापस लेने की मांग की। वहीं हरिद्वार में भी अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ वाम मोर्चा ने प्रदर्शन किया।वहीं रुड़की में अग्निपथ को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।

Agnipath Protest In Uttarakhand, Youth arrived to visit Secretariat, police stopped barricading, See photos
अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड में अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

वाम मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा सेना में संविदा के तहत सैनिकों की चार साल के लिए भर्ती लाई गई है। कहा कि इस अग्निपथ योजना का विरोध देशव्यापी हो चुका है। छात्रों-नौजवानों का गुस्सा तोड़फोड़ आगजनी के रूप में सामने आ रहा है।

Agnipath Protest In Uttarakhand, Youth arrived to visit Secretariat, police stopped barricading, See photos
अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड में अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मोर्चा ने हल्द्वानी में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस-प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विरोध जताया। वहीं हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में छात्र संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agnipath Protest In Uttarakhand, Youth arrived to visit Secretariat, police stopped barricading, See photos
अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड में अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

चमोली गोपेश्वर में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।  

विज्ञापन
Agnipath Protest In Uttarakhand, Youth arrived to visit Secretariat, police stopped barricading, See photos
अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड में अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

पार्टी पदाधिकारियों ने योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए पुरानी भर्ती प्रक्रिया से ही सेना भर्ती शुरू करने की मांग की। पार्टी ने योजना के विरोध में आंंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed