सब्सक्राइब करें

अनिल अंबानी ने परिवार संग किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, आधे घंटे की पूजा-अर्चना, तस्वीरें...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केदारनाथ/बदरीनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Anil Ambani Visit kedarnath and badrinath dham with Family
- फोटो : अमर उजाला

उद्योगपति अनिल अंबानी ने सपरिवार बदरी-केदार के दर्शन किए। वह हेलीकॉप्टर से पत्नी टीना अंबानी और पुत्र अंशुल अंबानी के साथ केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। यहां श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 

Trending Videos
Anil Ambani Visit kedarnath and badrinath dham with Family
- फोटो : अमर उजाला

करीब डेढ़ घंटा केदारनाथ धाम में रुकने के बाद वह बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। रविवार सुबह दस बजे उद्योगपति अनिल अंबानी ने परिवार के साथ केदारनाथ धाम में बाबा का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Ambani Visit kedarnath and badrinath dham with Family
- फोटो : अमर उजाला

इसके उपरांत उन्होंने मंदिर समिति के कर्मचारियों से भेंट की और यात्रा की जानकारी भी ली। मंदिर समिति की ओर से उन्हें प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस मौके पर पुजारी केदार लिंग, लेखाकार आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवाण, वेदपाठी आशाराम नौटियाल, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी आदि मौजूद थे। 

Anil Ambani Visit kedarnath and badrinath dham with Family
- फोटो : अमर उजाला

करीब डेढ़ घंटा केदारनाथ धाम में रुकने के बाद वे हेलीकॉप्टर से ही बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर सभा मंडप में अनिल अंबानी ने सपरिवार करीब पंद्रह मिनट तक भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा की। धर्माधिकारी भुवन उनियाल ने उनकी पूजाएं संपन्न करवायी। 

विज्ञापन
Anil Ambani Visit kedarnath and badrinath dham with Family

बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, सहायक मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, संजय भट्ट, विश्वनाथ, केदार सिंह रावत, दफेदार कृपाल सनवाल, मंजेश भुजवाण, हरीश जोशी आदि मौजूद थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed