फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध बदलने वाले हैं अपनी चाल, जानिए कौन होगा मालामाल और कौन बेहाल

Wed, 01 Nov 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Nov 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
astrology on changing position of mercury planet
astrology - फोटो : amarujala

बुध ग्रह एक नवंबर की रात से अपनी चाल बदलने वाले हैं। बुध की इस बदली चाल से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए क्लिक करें...


 

astrology on changing position of mercury planet
द‌िमाग
डा. आचार्य सुशांत राज के अनुसार बुध एक नवंबर की रात 12:45 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। अभी ये तुला राशि में हैं। राशि परिवर्तन के दौरान विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। वहीं पंडित भगवती प्रसाद थपलियाल बताते हैं कि सूर्य, शुक्र और राहु बुध के मित्र हैं। बुध का सीधा प्रभाव दिमाग के कार्यों और बिजनेस पर पड़ता है। हमारे शरीर में मुख्य रूप से गले और कंधों में इसका प्रभाव रहता है।

 
astrology on changing position of mercury planet
teeth
चंद्रमा इनके शत्रु ग्रह माने जाते हैं जबकि शनि, केतु, मंगल और गुरु के साथ बुध का रिश्ता सम है।  बुध जब केतु के छठे भाव में रहते हैं तो शुभ फल देते हैं। बुध की अशुभ दशा होने पर दांत झड़ने लगते हैं और सूंघने की शक्ति कमजोर हो जाती है। इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए दांत साफ रखने चाहिए और नाक छिदवाना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology on changing position of mercury planet
कर्क राश‌िः
राशियो पर प्रभाव:
मेष राशि : इस राशि में आठवें स्थान पर बुध जाएंगे। बुध के साथ पुरुष ग्रह होने से स्थिति और भी शुभ होगी। बुध के इस गोचर से मेष राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। हालांकि मेहनत करनी पड़ेगी। मेष राशि धारकों को अपनी और माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
वृष राशि : बुध का यह गोचर आपके सातवें स्थान पर जाएगा। बुध के इस गोचर से चारों ओर लाभ मिलेगा। मुकदमे में जीत होगी, दूसरों की भलाई का मौका मिलेगा। घर में अशुभ स्थिति होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि : बुध की बदली चाल आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएगी। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपका हृदय दूसरों के लिए उतना प्रयत्नशील रहेगा जितना कि खुद के लिए। धैर्य रखने से तरक्की हो सकती है।
कर्क राशि : कर्क राशि में पांचवें स्थान पर बुध जाएंगे। इस गोचर से आप प्रसन्नचित रहेंगे। अचानक मुख से निकला वाक्य आपके लिए शुभकारी होगा। धन और परिवार में बढ़ोत्तरी होगी। गो पालना या उसकी सेवा लाभकारी होगा।
सिंह राशि : इस राशि में चौथे भाव में  बुध के गोचर के साथ यदि स्त्री और पुरुष ग्रह बली हों तो व्यक्ति दूसरों की परेशानियों को अपने से ऊपर ले लेता है और धैर्य रखने वाला होता है। कुछ समय के लिए आप मानसिक रूप से अशांत हो सकते हैं। इस दौरान कोई सरकारी पद भी प्राप्त हो सकता है।


 
विज्ञापन
astrology on changing position of mercury planet
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि : बुध का यह गोचर दूसरों से आपके संबंध अच्छे बनाएगा। धन और कुटुंब आदि में बढ़ोत्तरी होगी। संतान के लिए यह शुभ फलदाई होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बुध आपके लिए फायदेमंद होगा।
तुला राशि : बुध के लिए आपका यह गोचर दूसरे स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आप बुद्धिमान, लेकिन स्वार्थी प्रवृत्ति और खुद में रहने वाले होंगे। साथ ही हर बात का हाजिर जवाब देंगे। अपने प्रयासों से उत्तम फलों की प्राप्ति करेंगे।
वृश्चिक राशि : आपके पहले स्थान पर बुध का गोचर होगा। बुध के इस गोचर से आपको धन की कोई चिंता नहीं होगी। आपकी कन्या को भी इसका फायदा मिलेगा। ससुराल पक्ष को हानि हो सकती है। जीभ का स्वाद आपको भारी पड़ सकता है।
धनु राशि : इस राशि में 12वें स्थान पर बुध का यह गोचर आपके लिए धन के कोष को भरने वाला होगा। आपको मान-सम्मान, प्रसिद्धि सब मिलेगी। अधिक व्यय करने से धन हानि उठानी पड़ सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed