फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज से पहले ही हिट हुई आयुष्मान की आने वाली फिल्म, सफलता के पीछे है इनका हाथ

Thu, 20 Sep 2018 06:00 AM IST
विपिन खर्कवाल/अमर उजाला, हल्द्वानी
विपिन खर्कवाल/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 20 Sep 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann khurrana Badhai ho movie script written by nainital boy Akshath
ayushmann khurrana

रिलीज होने से पहले यू-ट्यूब पर अपने ट्रेलर से धमाल मचाने वाली आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म बधाई हो की सफलता के पीछे किसका हाथ है? आपको नहीं पता तो यहां जानिए...इसे अब तक दो करोड़ लोग देख चुके हैं। 19 अक्तूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी और संवाद नैनीताल में जन्मे अक्षत घिल्डियाल ने लिखे हैं। बतौर लेखक अक्षत की पहली फिल्म में आयुष्मान खुराना और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। 

Ayushmann khurrana Badhai ho movie script written by nainital boy Akshath
Akshath

अमर उजाला से हुई बातचीत में अक्षत ने बताया कि उनकी पैदाइश नैनीताल की है। पापा की पोस्टिंग लखनऊ में थी। दादा जी जंगलात में काम करते थे, जिस कारण हर साल गर्मियां नैनीताल में ही बीतीं। शुरुआती शिक्षा लखनऊ और मेरठ में हुई इसके बाद दिल्ली में ग्रेजूएशन और एमबीए किया। उनका पैतृक गांव पौड़ी के टंडोली में है। 

Ayushmann khurrana Badhai ho movie script written by nainital boy Akshath
Ayushmann Khurrana

‘बधाई हो’ के बारे में वह कहते हैं कि यह मेरठ के मूल निवासी दिल्ली में रहने वाले परिवार की एक अजीब उलझन की कहानी है। उम्मीद है यह कहानी लोगों को गुदगुदाएगी भी और कनेक्ट भी करेगी। अक्षत बताते हैं कि मैंने फिल्मों से लिखना सीखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann khurrana Badhai ho movie script written by nainital boy Akshath
ayushmann khurrana

पहले फिल्मों का शौक लगा, इसके बाद साहित्य में रुचि जगी। अक्षत के पिता सतीश चंद्र घिल्डियाल लखनऊ विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त हैं और मां इंदु घिल्डियाल गृहिणी हैं। अक्षत कहते हैं कि नैनीताल यादों में आज भी ताजा है। 2012 में अंतिम बार आना हुआ था देखो अब कब वहां जाना होता है।

विज्ञापन
Ayushmann khurrana Badhai ho movie script written by nainital boy Akshath
ayushmann khurrana

इंडस्ट्री में कैसे जगह बना पाए के जवाब पर वह कहते हैं कि एक दोस्त होना चाहिए जो आपके लिए दरवाजा खोल सके। मैं खुशकिस्मत हूं कि शांतनु श्रीवास्तव मेरे दोस्त हैं। उन्होंने तेवर फिल्म लिखी थी और ‘बधाई हो’ के भी सह लेखक शांतनु हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं उनकी ही वजह से हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed