फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक खाताधारकों के लिए खतरे की घंटी, ध्यान दें वरना लुट जाएगी जमा-पूंजी

Thu, 05 Jul 2018 05:59 PM IST
आरडी खान, अमर उजाला, काशीपुर
आरडी खान, अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 05 Jul 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
bank account holder atm use alert
atm

बैंक में खाता है तो एटीएम कार्ड भी जरूर यूज करते होंगे। ध्यान दें, यह खबर बैंक खाताधारकों के लिए खतरे का अलर्ट लेकर आई है।


 

bank account holder atm use alert
atm - फोटो : amar ujala
एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रकम निकाले जाने के मामले तो आम हैं, लेकिन अब क्लोन एटीएम कार्डों के जरिये खातों से रकम उड़ाई जा रही है। पिछले एक माह में अकेले काशीपुर कोतवाली में ऐसे चार मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो खाते एसबीआई और एक खाता पीएनबी से संबंधित है। खाता धारकों का कहना है कि उनके एटीएम कार्ड उनके पास सुरक्षित हैं। जांच में पाया गया कि इन खातों से रकम कलकत्ता में निकाली गई है। एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक नीरज गौड़ ने बताया कि यह दोनों प्रकरण हेल्पलाइन के माध्यम से जांच के लिए उच्चाधिकारियों को रेफर कर दिए गए हैं।
 
bank account holder atm use alert
atm - फोटो : अमर उजाला
काशीपुर कोतवाली में हेमपुर निवासी सावित्री ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा था कि एटीएम कार्ड उसके पास सुरक्षित होने के बावजूद उसके खाते से करीब तीन लाख रुपये की रकम उड़ा ली गई। बैंक से शिकायत करने पर पता लगा कि उक्त रकम गुजरात की एटीएम मशीनों से निकाली गई है। मंगलवार को मोहल्ला थाना साबिक निवासी ऋतु अग्रवाल ने कोतवाली में एटीएम से धोखाधड़ी कर खाते से 16 हजार रुपये व मानपुर रोड निवासी रमेश चंद्र ने 53 हजार 500 रुपये निकाले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bank account holder atm use alert
atm - फोटो : अमर उजाला
ऐसे बनता है आपके एटीएम कार्ड का क्लोन
हैकर एटीएम मशीनों में स्कीमर डिवाइस फिट कर क्लोन कार्ड बनाते हैं। क्लोन एटीएम कार्ड से रकम निकालने के लिए साइबर क्रिमिनल कार्ड स्वाइप वाले स्थान पर हूबहू स्कीमर डिवाइस लगा देते हैं। कार्ड स्वाइप करते ही डिवाइस में लगी मैग्नेटिक चिप उसका क्लोन बना लेती है। पासवर्ड प्राप्त करने के लिए हैकर एटीएम केबिन में सेंसर फिट कर देते हैं। बाद में स्कीमर डिवाइस और कैमरा निकालकर कार्ड का क्लोन तैयार किया जाता है। मशीनों में स्कीमर डिवाइस के अलावा हैकर ऑनलाइन शापिंग के दौरान उपयोग होने वाला डाटा भी चोरी कर लेते हैं। 

 
विज्ञापन
bank account holder atm use alert
Money
हैकिंग से बचाता है वर्चुअल कार्ड  
एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक नीरज गौड़ ने बताया कि हैकरों से बचने के लिए नेट बैकिंग वाले खातों पर वर्चुअल कार्ड की सुविधा प्रदान की है। खातेदार ऑनलाइन भुगतान के लिए इस कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं। खाते में यह कार्ड सिर्फ चौबीस घंटे के लिए एक्टिव रहता है। कार्ड की राशि खाते में होल्ड रखी जाती है। इसके इस्तेमाल से डाटा चोरी होने की कोई संभावना नहीं रहती। चौबीस घंटे बाद यह कार्ड स्वत: ही डिएक्टिवेट हो जाता है।   

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed