{"_id":"68413548fe3a1e295f0a976b","slug":"bjp-woman-leader-and-her-lover-arrested-mother-got-her-minor-daughter-group-misdeeds-haridwar-crime-news-2025-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Haridwar: रोती-बिलखती रही नाबलिग बेटी, मां ने कहा ये सब करना ही पड़ेगा...भाजपा नेत्री की करतूत से हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: रोती-बिलखती रही नाबलिग बेटी, मां ने कहा ये सब करना ही पड़ेगा...भाजपा नेत्री की करतूत से हर कोई हैरान
आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:50 AM IST
सार
भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी और उसके प्रेमी की घिनौनी हरकत का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला नेत्री ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त से नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराया। कई बार उससे दरिंदगी हुई। रा
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
13 वर्षीय नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कराने के मामले में फंसी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी शुरू से ही चर्चाओं में रही है। मगर अब उसकी इस करतूत ने सभी को हैरान करके रख दिया है। जिस वक्त पीड़िता ने पुलिस के सामने दिए बयानों में दरिंदगी की कहानी बयां तो पुलिस अफसर भी हैरत में पड़ गए।
आखिर एक मां अपनी ही बेटी के साथ ऐसा कैसे करवा सकती है। पीड़िता ने बयानों में ये तक बताया है कि कार में जब उससे दरिंदगी हुई तो वह रोते हुए चिल्लाती रही, मगर मां ने उसे यह कहकर चुप कर दिया कि यह सामान्य बात है। ये सब तो करना ही पड़ेगा। पुलिस की जांच में ये भी बात सामने आई है कि महिला नाबालिग बेटी को गलत रास्ते पर धकेलने की कोशिश में थी।
भाजपा में कुछ साल पहले एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हुई महिला शुरुआत से ही चर्चाओं में रही है। पहले छात्र राजनीति में जुड़ी रही और फिर भाजपा से जुड़ गई। कुछ ही सालों के अंदर महिला मोर्चा में अहम पद पर आसीन हो गई। फरवरी 2023 में उसे एक महत्वपूर्ण पद की भी जिम्मेदारी दे दी गई।
पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि कई गलत कार्यों की शिकायतों के चलते उसे अगस्त 2024 में पद से मुक्त कर दिया गया था। अभी भी वह लगातार पार्टी में सक्रिय थी और मंचों पर भाषण देने में भी भूमिका निभा रही थी। मंचों पर बेटियों की सुरक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के तमाम भाषण देने वाली नेत्री खुद ही बेटी के यौन उत्पीड़न में फंस गई।
2 of 4
दोस्तों के साथ कार में लेकर गई
पुलिस के अनुसार पीड़िता से पूछताछ और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया करीब पांच घंटे तक चली। इन पांच घंटों के दौरान सिलसिलेवार बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात बताई। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात ये रही कि जनवरी में रात के समय मां उसे घुमाने के बहाने अपने दोस्तों के साथ कार में लेकर गई। जहां पहुंचते ही उसने कार में पीछे की तरफ उसे दोनों दोस्तों को सौंप दिया। बच्ची रोती-बिलखती रही और उसने मां के सामने भी ऐसा न करने की गुहार की। मगर मां ने साफ कह दिया कि ये सब करना ही पड़ेगा।
3 of 4
लग्जरी गाड़ियों में घूमता देखकर पार्टी कार्यकर्ता भी थे हैरान
कुछ ही समय में अच्छे पद पार्टी में मिलने और फिर इसके बाद लग्जरी गाड़ियां महिला के पास आ गईं। उसे लग्जरी गाड़ियों में घूमते देख खुद पार्टी के कार्यकर्ता भी हैरान थे। अब सामूहिक दुष्कर्म में फंसने के बाद महिला के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं।
पुलिस की मानें तो महिला नेत्री पति से कुछ महीनों पहले झगड़ा करने के बाद बेटी को अपने साथ ले गई थी। बेटे को पति के पास ही छोड़ दिया था। बेटी को साथ ले जाने की मंशा से पति भी बेखबर था। बीच-बीच में बेटी मां के पास पिता से मिलने के लिए आ जाती थी। काफी समय से वह बेटी को आने नहीं दे रही थी। कई दिन पहले किसी तरह बच्ची पिता के पास आ गई। तब बच्ची की स्थिति देखकर पिता ने उससे पूछ उसने तो पूरी कहानी बयां कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।