सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बोल्डर-पत्थर आने से जगह-जगह बंद, फंसे लोग रास्ता खोलने में जुटे

संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)/ बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Sep 2024 08:47 AM IST
विज्ञापन
Boulders stones fell on Gangotri-Yamunotri and Badrinath highway people stranded due to closure of many places
बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे खोलने में जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बोल्डर-पत्थर आने से जगह-जगह बंद हैं। कुछ जगह बीआरओ हाईवे खोलने में जुटी है, लेकिन कई जगह फंसे लोग ही रास्ता खोलने में जुट गए हैं। बारिश के साथ लगातार बोल्डर पत्थर गिरने से समस्या बनी हुई है।





गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट, रतुडी शेरा के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित हो गया है। बीआरओ मार्ग खोलने में जुटी है। यमुनोत्री हाईवे भी जगह-जगह बंद है। वहीं गौचर के पास बदरीनाथ हाईवे भी बंद होने से  लोग स्वयं ही पत्थरों को हटाने में जुटे हैं।

एनएच बड़कोट के द्वारा यमुनोत्री मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गौचर के पास बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा में बंद है। रात्रि हुई बारिश से सड़कें बंद हैं। हाईवे न खुलने पर लोग स्वयं पत्थर और गिरे पेड़ हटाने में जुट गए।

Trending Videos
Boulders stones fell on Gangotri-Yamunotri and Badrinath highway people stranded due to closure of many places
बदरीनाथ हाईवे बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एनएच को सूचित करने के बाद भी मशीनें मौके पर नहीं पहुंची। पूर्व में भी हाईवे समय से न खोल पाने के कारण कार्यदायी संस्था पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boulders stones fell on Gangotri-Yamunotri and Badrinath highway people stranded due to closure of many places
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनोत्री घाटी में मध्य रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा बोल्डर पत्थर के आने से बंद हो गया।

Boulders stones fell on Gangotri-Yamunotri and Badrinath highway people stranded due to closure of many places
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग जगह-जगह फंसे हुए हैं। और हाईवे खुलने का इंतजारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun : उत्तराखंड में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन, मेजबानी मिलते ही तैयारियां शुरू

विज्ञापन
Boulders stones fell on Gangotri-Yamunotri and Badrinath highway people stranded due to closure of many places
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घंटों तक जेसीबी मशीन न पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग वाहन चालकों द्वारा एक घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद खनेडा पुल कुथनौर के बीच बोल्डर-पत्थरों को हटाकर जोखिम के बीच वाहनों को पास करवाया। यहां पर फंसे कुली एजेंसी से मंगल सिंह ने बताया कि बहुत देर के बाद सबने स्वयं बोल्डर पत्थरों को हटाकर वाहनों को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed