फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL लाया नया आकर्षक ऑफर, मात्र 49 रुपये देकर घर में लगाएं लैंडलाइन

Sat, 03 Jun 2017 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Jun 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
BSNL give special offers to custmers

भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं को नई सौगात दी है। अब कोई भी उपभोक्ता मात्र 49 रुपये देकर अपने घर में लैंडलाइन लगा सकते हैं। बीएसएनएल अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से ग्राहकों को बुकिंग के कुछ दिन बाद ही कनेक्शन दे रहा है। इसके अलावा प्रारंभ में 249 ब्रॉडबैंड प्लान लेने वाले उपभोक्ताओं को पहले छह महीने के लिए असीमित सुविधा मिलेगी।

BSNL give special offers to custmers
BSNL

बीएसएनएल के जिन उपभोक्ताओं ने 675 एफएमसी ब्रॉडबैंड प्लान या इससे अधिक का प्लान लिया है उसमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ब्रॉडबैंड की स्पीड दो एमबीपीएस से बढ़ाकर चार एमबीपीएस कर दी गई है। 

BSNL give special offers to custmers
BSNL

इतना ही नहीं बीएसएनएल ने अपने विभिन्न ब्रॉडबैंड प्लानों में पूर्व की एफयूपी की डाटा सीमा में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। यह बढ़ोत्तरी बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सेवा के लिए उपभोक्ता इंटरनेट ब्राउजिंग को बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL give special offers to custmers
BSNL

नए उपभोक्ताओं को बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उपभोक्ता कनेक्शन आदि से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18003451500 पर कॉल कर सकते हैं। उत्तराखंड दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक महक सिंह ने बताया ब्रॉडबैंड स्पीड बढ़ाने से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि भी होगी। 

विज्ञापन
BSNL give special offers to custmers
bsnl

बीएसएनएल की लैंडलाइन, मोबाइल व इंटरनेट सेवा को सुचारु बनाए रखने में विभाग के कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फील्ड कर्मचारियों का कहना है कि जगह जगह हो रहे भूमिगत कार्यों के चलते ओएफसी कटने जाती है, जिससे सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed