{"_id":"5b0a3b174f1c1b926e8b4d25","slug":"bus-and-bike-accident-in-dehradun-two-boys-injured-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस की बाइक से जोरदार टक्कर, सड़क पर इस हालत में तड़पते रहे दो युवक, दर्दनाक तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस की बाइक से जोरदार टक्कर, सड़क पर इस हालत में तड़पते रहे दो युवक, दर्दनाक तस्वीरें...
Mon, 28 May 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 May 2018 05:06 PM IST
1 of 5
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बस और बाइक आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। दर्दनाक तस्वीरें...
2 of 5
accident
हादसा देहरादून में देर रात का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, बस को पुलिस चौकी में लाया गया है। बस में बैठी 24 सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
3 of 5
accident
घटना शनिवार देर रात थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के आशारोड़ी चौकी के पास की है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान डिपो की एक बस सहारनपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच दूसरी दिशा से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर बस से जा टकराई। घटना में बाइक सवार दीपांशु पुत्र प्रदीप राणा शिवम पुत्र बुद्धु निवासी मंगलौर बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
4 of 5
accident
घटना के तत्काल बाद चौकी पर मौजूद पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने घायल युवकों को श्रीमहंत अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष डीएस नेगी के अनुसार दीपांशु बाइक चला रहा था जबकि शिवम उसके पीछे बैठा हुआ था। शिवम ने हेलमेट पहना हुआ था।
5 of 5
arresting
इससे उसके सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, शरीर पर कई चोटें हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक शिवपाल जाट निवासी ग्राम सुराणा थाना मनोहरपुर जिला जयपुर राजस्थान को हिरासत में ले लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।