फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli Cloudburst: मलबे में दफन बाजार, पलभर में उजड़ गए थराली में घर...फिर बरपा उत्तराखंड में प्रकृति का कहर

Sat, 23 Aug 2025 10:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Aug 2025 10:33 PM IST
सार

उत्तराखंड में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का कहर दिखा। चमोली जिले के थराली में बादल फटने से पूरा कस्बा मलबे में तब्दील हो गया। रातों-रात लोगों की रोज़ी-रोटी, आशियाने और जीवन की पूंजी मलबे में दब गई।

विज्ञापन
Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्रवार की रात चमोली जिले के थराली और आसपास के 15 किलोमीटर के इलाके में अतिवृष्टि से जमकर तबाही मची। आसमान से बरसी इस आफत में संगवाड़ा गांव में मकान गिरने से कविता (20) की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं चेपड़ों गांव से गंगा दत्त जोशी (78) लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

वहीं 11 लोग घायल हैं जिनमें से 6 को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है। इस दौरान 40 से अधिक दुकानें और 20 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे 90 से अधिक परिवारों के 400 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम सात बजे से थराली तहसील क्षेत्र में जोरदार बारिश शुरू हो गई थी। बारिश लगातार तेज होती जा रही थी। जिससे नदी किनारे के लोग सतर्क थे। रात 12 बजे के करीब अचानक ऊपर से मलबा और पानी का सैलाब आने लगा।

इस मलबे ने थराली लोअर बाजार, कोटडीप, राड़ीबगड़ और चेपड़ों बाजारों को भारी नुकसान पहुंचाया।इस आपदा में थराली के एसडीएम पंकज भट्ट का आवास भी मलबे में दब गया लेकिन एसडीएम और उनके साथी समय रहते सुरक्षित स्थान पर निकल गए। राड़ीबगड़ में कई दोपहिया और चौपहिया वाहन मलबे में दब गए।

Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तेज बारिश को देखते हुए रात में ही लोग सतर्क होकर अपने घरों को खाली कर सुरक्षित जगहों पर चले गए थे। शनिवार सुबह से ही प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। मलबा और भूस्खलन के कारण 18 से अधिक सड़कें बंद हो गईं, जिससे बचाव दल को 6 से 8 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।

Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos
आपदा राहत-बचाव कार्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि थराली में प्रभावित इलाकों में तेजी से राहत कार्य चल रहा है। सभी प्रभावितों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है। लापता बुजुर्ग को खोजने के लिए भी टीमें लगातार काम कर रही हैं। हालांकि, शनिवार शाम तक कुल नुकसान का सही आंकड़ा सामने नहीं आ पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चमोली के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर तैनात कर दी गई है। सीएचसी थराली में चार चिकित्साधिकारी, 6 स्टाफ नर्स, 1 फार्मासिस्ट,1 ड्राइवर मय एम्बुलेंस , जीवन रक्षक औषधि सहित अलर्ट मोड में तैनात कर दिए गए हैं। वहीं एक अतिरिक्त एंबुलेंस और दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर्णप्रयाग में की गई है। एक चिकित्साधिकारी देवाल में तैनात हैं।

विज्ञापन
Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्रवार रात को हुई आपदा के बाद जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने तहसील सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed