फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां सैन्य जवानों से भिड़ गई महिलाएं, जमकर हुआ हंगामा, तस्वीरों में देखें पूरा मामला

Wed, 24 Apr 2019 10:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 24 Apr 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
conflict between army and women at roorkee
- फोटो : अमर उजाला

सैन्य छावनी क्षेत्र से टोडा कल्याणपुर और दुर्गा कॉलोनी के लिए जाने वाला मार्ग बंद किए जाने को लेकर कॉलोनी की महिला व पुरुषों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कॉलोनी के लोगों और सेना में टकराव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सीओ व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। अब इस मामले का हल निकालने के लिए 26 अप्रैल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेना के अधिकारियों और कॉलोनी के लोगों की वार्ता होगी।

conflict between army and women at roorkee

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सैन्य छावनी क्षेत्र से दुर्गा कॉलोनी, टोडा कल्याणपुर समेत कई कॉलोनियों का रास्ता निकलता है। रास्ते को लेकर कॉलोनी के लोगों और सेना के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। सेना की तरफ से सोमवार की रात गड्ढे खोदकर व तारबाड़ करके यह रास्ता बंद कर दिया गया। मंगलवार सुबह कॉलोनी के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

conflict between army and women at roorkee

महिलाएं व पुरुष गड्ढों को भरने के साथ ही तारबाड़ हटाने लगे। इसे लेकर सेना के जवानों ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। हंगामे की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर हल निकालने का प्रयास किया, लेकिन कॉलोनी के लोग रास्ता खोलने की जिद पर अड़े रहे। इस बीच सूचना मिलते ही सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट व तहसीलदार मंजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
conflict between army and women at roorkee

सीओ और तहसीलदार ने दोनों पक्षों से वार्ता की। इस पर लोगों ने बताया कि रास्ता बंद किए जाने से उन्हें कई किलोमीटर दूर से घूमकर आना-जाना पड़ता है। इस बीच दोनों अधिकारियों ने सैन्य अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद मार्ग से मात्र टू व्हीलर व पैदल निकलने की बात कही गई। सीओ चंदन सिंह ने बताया कि इस संबंध में 26 अप्रैल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों पक्षों की वार्ता होगी। तब तक के लिए लोगों को इस रास्ते से आने-जाने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
conflict between army and women at roorkee

ये रहे मौजूद 
दुर्गा कॉलोनी अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद, सचिव रघुवीर, बलवंत सिंह रावत, सतीश नेगी, दर्शन सिंह, ओम प्रकाश, अनिल राणा, अफजल, शहजाद, हरीश पोखरियाल, मनोज असवाल, ताजवर सिंह, बुद्धि सिंह, महावीर सिंह रावत, हेमंत बड़थ्वाल, पंकज सिंह रावत,ठाकुर सिंह असवाल, विजय, हर्ष प्रकाश काला, अमर सिंह, अनूप सिंह रावत, भगवान सिंह रावत, बिष्ट, विमला नेगी, विमला, बीरा रावत, बबीता चंद्रमा देवी, उर्मिला देवी, कलावती रावत, रेखा, सपना, बबीता, सरोज बसंती, पार्वती रावत आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed