सब्सक्राइब करें

थाने से 20 मीटर दूरी पर दो बच्चियों की निर्मम हत्या, पुलिस में हड़कंप

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Jun 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
double murder in rishikesh
murder - फोटो : Manish Agarwal, Amar Ujala, Rishikesh

थाने से करीब 20 मीटर दूर स्थित घर में दो बच्चियों की निर्मम हत्या से तीर्थनगरी ऋषिकेश दहल गई। गुरुवार को हुए इस डबल मर्डर से पुलिस में हड़कंप मच गया। श्यामपुर पुलिस चौकी के पास गुरुद्वारे के पीछे एक घर के कमरे में रह रही नेपाली मजदूर महिला की दो बेटियों की अज्ञात लोगों ने गला घोट कर निर्मम हत्या कर दी।



 

double murder in rishikesh
murder - फोटो : Manish Agarwal, Amar Ujala, Rishikesh

महिला श्रमिक सीता देवी गुरुवार की सुबह 8:00 बजे काम पर गई थी और उसका बेटा मिलन रिश्तेदार के घर गया हुआ था। मिलन गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे जब घर पहुंचा तो दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा थी। कुंडी खोलकर जब वह भीतर पहुंचा तो पलंग पर उसकी 13 वर्षीय बहन और तीन वर्षीय बहन बेसुध पड़ी थी।

 

Trending Videos
double murder in rishikesh
murder - फोटो : Manish Agarwal, Amar Ujala, Rishikesh
उसने रिश्तेदार और आसपास लोगों को घटना की जानकारी दी। लोग जब कमरे में पहुंचे तो दोनों बच्चियां मृत अवस्था में पड़ी थी बड़ी बालिका का नाम मोनिका और छोटी का नाम रिया बताया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
double murder in rishikesh
डेमो - फोटो : demo pic
सूचना पाकर एसपी देहात सरिता डोभाल कोतवाली प्रभारी एसपी निहारिका भट्ट घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों की मां से पूछताछ की। देहरादून से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति सूरज किसी मामले में वर्तमान में सुद्धोवाला जेल में है।

 
विज्ञापन
double murder in rishikesh
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस घटना की जांच अलग-अलग बिंदुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया किसी यौनाचार की आशंका से इनकार किया है। पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास रह रहे लोगों से आवश्यक पूछताछ की। एसपी देहात सरिता डोभाल ने बताया कि प्रथम दृष्टि यह मामला परिवारिक विवाद का नजर आ रहा है। मगर फिर भी हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed