{"_id":"6a0dc1a5ddc1ccf7290b7d69","slug":"property-dealer-and-accused-of-firing-at-tour-and-travels-office-injured-in-police-encounter-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107273-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 युवतियां रेस्क्यू, पिस्टल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 युवतियां रेस्क्यू, पिस्टल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। जानी पुलिस ने मेरठ-बागपत सड़क पर स्थित एपेक्स सिटी के पास होटल टाउन एंड रेस्टोरेंट में छापा मारकर युवतियों से कराए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि होटल से आठ युवतियों को रेस्क्यू कराया गया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार, थाना जानी पुलिस को मंगलवार की रात सूचना मिली थी कि बागपत रोड पर एपेक्स सिटी के पास एक बंद मकान में बने होटल टाउन एंड रेस्टोरेंट के अंदर लड़कियों की मर्जी के बिना उनसे जबरन अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने होटल में छापा मारा। पुलिस ने मौके से देह व्यापार के धंधे में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। होटल से आठ पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू कराया गया है। जिनसे आरोपी जबरदस्ती देहव्यापार करवा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश शर्मा निवासी सरस्वती विहार, रोहटा रोड थाना टीपी नगर, विशु और अंश दोनों निवासी ग्राम भड़ल, थाना दोघट, जिला बागपत और साहिब निवासी मोहल्ला किला खहवाने, कस्बा व थाना सरधना के रूप में हुई है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी आकाश शर्मा के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल (32 बोर) और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से मुक्त कराई गईं 8 पीड़ित युवतियों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना जानी पर आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5/7/8 और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos