{"_id":"5942558a4f1c1b0b3c8b483b","slug":"in-kasganj-eve-teasers-take-on-hundreds-of-pilgrims-after-local-support","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंजः 100 श्रद्धालुओं पर इसलिए हावी हो गए चंद छिछोरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कासगंजः 100 श्रद्धालुओं पर इसलिए हावी हो गए चंद छिछोरे
टीम डिजिटल आगरा/कासगंज
Updated Thu, 15 Jun 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के कासगंज से गुरुवार को गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर छेड़छाड़ के बाद चंद छिछोरे युवक हावी हो गए। इसका कारण छेड़छाड़ के आरोपियों को स्थानीय दुकानदारों का समर्थन माना जा रहा है। वहीं स्थानीय विधायक के फोन के बाद पुलिस भी चुप हो गई और आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए।
2 of 5
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोहारा में आगरा के आंवलखेड़ा से आए करीब 100 श्रद्धालु जलपान के लिए रुके थे। इस दौरान उनके साथ आई महिलाओं से छेड़छाड़ का श्रद्धालुओं ने विरोध किया। पहले तो श्रद्धालुओं ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया लेकिन देखते ही देखते आरोपियों का साथ देने के लिए स्थानीय दुकानदार भी आ गए। इस पर टकराव बढ़ गया।
Trending Videos
3 of 5
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि छेड़छाड़ करने वाले भी स्थानीय दुकानदारों के संबंधी ही हैं। ऐसे में दुकानदारों के साथ मिलकर आरोपियों ने उल्टा श्रद्धालुओं की पिटाई कर दी। छेड़छाड़ की घटना के बाद शुरू हुआ बवाल स्थानीय बनाम बाहरी में बदल गया। इधर स्थानीय विधायक की शह ने भी आग में घी का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस को गुस्साए श्रद्धालुओं ने बताया कि आरोपियों के साथ मिलकर वहां मौजूद दुकानदारों ने भी उनसे मारपीट के बाद लूटपाट भी की। महिलाओं से जमकर छेड़छाड़ भी की गई। असहाय होकर श्रद्धालुओं ने हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
5 of 5
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मामले में पुलिस ने श्रद्धालुओं की तहरीर ले ली है लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस का कहना है मौके से पकड़े गए आरोपी को भी छोड़ा नहीं है। उसे पुलिस अपने साथ ले गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।