फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब का विरोध कर रही महिला पर किसी शक्ति ने किया कब्जा, तस्वीरें में देखें उसने क्या किया

Wed, 07 Jun 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 07 Jun 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
devta pashwa come in woman body at uttarakhand
wine protest - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के श्रीनगर में शराब की दुकान के विरोध के दौरान आंदोलनकारी महिलाओं पर देवी का पश्वा अवतरित हो गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां मौजूद पुलिसकर्मी पशोपेश में पड़ गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दूर खड़े होकर पश्वा के शांत होने का इंतजार करने में ही भलाई समझी।


 

devta pashwa come in woman body at uttarakhand
wine protest - फोटो : amar ujala
गोतीर्थाश्रम के समीप शराब की दुकान के विरोध में महिलाएं आंदोलन कर रही हैं। महिलाएं विगत कई दिनों से दुकान खुलने से पूर्व ही दुकान के शटर के सामने धरने पर बैठ जा रही थी, जिससे दुकान संचालक दुकान नहीं खोल पा रहे थे। सोमवार को दुकान संचालकों ने महिलाओं के आने से पूर्व ही दुकान के सामने डेरा डाल दिया, जिससे महिलाएं दुकान के सामने धरने पर नहीं बैठ पाई।

 
devta pashwa come in woman body at uttarakhand
wine protest
दिन के बारह बजते ही दुकान संचालक शटर खोल कर दुकान के अंदर चले गए। इसी बीच महिलाएं दुकान के सामने धरने पर बैठ गई। सूचना मिलते ही कोतवाल एनएस बिष्ट भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
devta pashwa come in woman body at uttarakhand
wine protest
पुलिसकर्मी आंदोलनकारी महिलाओं से वार्ता कर ही रहे थे कि अचानक आंदोलनकारी दो महिलाओं पर देवी का पश्वा अवतरित हो गया, जिस पर पुलिस कर्मी भी सकपका कर दूर खड़े हो गए।

 
विज्ञापन
devta pashwa come in woman body at uttarakhand
wine protest
देवी के पश्वा ने शराब कारोबारियों को जल्द दुकान हटाने की चेतावनी दी। पश्वा के शांत होने पर ही स्थिति सामान्य हो पाई। मौके पर पहुंचे एसडीएम मायादत्त जोशी ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed