{"_id":"68555c907f6e9a619901fbb3","slug":"draupadi-murmu-inaugurated-rashtrapati-niketan-in-dehradun-met-visually-impaired-children-on-her-birthday-2025-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dehradun: द्रौपदी मुर्मू ने किया राष्ट्रपति निकेतन और तपोवन का उद्घाटन, उद्यान की आधारशिला रखी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: द्रौपदी मुर्मू ने किया राष्ट्रपति निकेतन और तपोवन का उद्घाटन, उद्यान की आधारशिला रखी, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 20 Jun 2025 06:57 PM IST
सार
Dehradun News: राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड के राज्यपाल सिंह और सीएम धामी की उपस्थिति में प्रेसिडेंशियल रिट्रीट का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति निकेतन 1 जुलाई से आम जनता के लिए खुल जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
राष्ट्रपति निकेतन में द्रोपदी मुर्मू के साथ सीएम धामी और राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने राजधानी में राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन किया। साथ ही राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला रखी।
शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उन्होंने आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया और स्मारिका शॉप सहित सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया और राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला रखीं।
राष्ट्रपति निकेतन में द्रोपदी मुर्मू के साथ सीएम धामी और राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन, तपोवन व उद्यान की जैव विविधता पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में तीनों की 300 से अधिक वनस्पतियों और 170 से अधिक जीवों की प्रजातियों का विवरण है, जिनमें तितलियां, पक्षी और स्तनधारी शामिल हैं।
3 of 6
राष्ट्रपति निकेतन में द्रोपदी मुर्मू के साथ सीएम धामी और राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति तपोवन : हिमालय की तलहटी के 19 एकड़ में विस्तारित राष्ट्रपति भू-सम्पदा का एक हिस्सा है। यहां देशी वनस्पतियों से समृद्ध एक घने जंगल, तपोवन में 117 पौधों की प्रजातियां, 52 तितलियां, 41 पक्षी प्रजातियां और सात जंगली स्तनधारी हैं, जिनमें कुछ संरक्षित प्रजातियां भी शामिल हैं। इस क्षेत्र में प्राकृतिक बांस के बाग और एकांत वनस्थली है। यह आमजन के लिए 24 जून को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राष्ट्रपति निकेतन में द्रोपदी मुर्मू के साथ सीएम धामी और राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति निकेतन : राष्ट्रपति निकेतन की स्थापना 1976 में राष्ट्रपति निवास के रूप में की गई थी। इसकी समृद्ध विरासत 1838 से चली आ रही है, जब यह एस्टेट गवर्नर जनरल के अंगरक्षक के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर के रूप में कार्य करता था। यह 21 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें लिली तालाब, ऐतिहासिक इमारतें, बाग और अस्तबल शामिल हैं। आमजन के लिए यह एक जुलाई से खुलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति उद्यान : 132 एकड़ में फैला राष्ट्रपति उद्यान, सार्वजनिक पार्क, सुगमता और पारिस्थितिकी उत्तरदायित्व का एक मॉडल होने के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए सार्वजनिक उद्यान के रूप में पूरी तरह से सुलभ होगा। इसका उद्देश्य नागरिकों के बीच स्वास्थ्य, संस्कृति और नागरिक गौरव को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक सहभागिता केंद्र बनना है। अगले वर्ष इसे आमजन के लिए खोला जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।