फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi: काली रात...दीवार गिरी...और बिखर गया पूरा संसार; मलबे में दबकर खामोश हो गई बच्चों की मासूम हंसी

Fri, 20 Jun 2025 01:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Jun 2025 01:15 PM IST
सार

उत्तरकाशी जिले के राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में दर्दनाक हादसा हो गया। घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Uttarkashi Accident due to house wall collapse Four lives lost due ten month daughter three year son parents
घर की दीवार गिरने से चार जिंदगियां खत्म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

काली रात, एक दीवार... और बुझ गया एक पूरा परिवार। बच्चों की मासूम हंसी सब मलबे में दबकर खामोश हो गईं। दीवार गिरते ही चार जिंदगियां उजड़ गईं। जिस आंगन में किलकारियां गूंज रही थी वहां अब मातम पसरा है।



दस माह की नन्ही जान अभी ठीक से बोलना भी नहीं जानती थी। सिर्फ ममता की गोद पहचानती थी, लेकिन एक रात ने सब छीन लिया। घर की दीवार क्या गिरी, पूरा जीवन ढह गया। मां-बाप की उम्मीदें, बच्चों की मासूम हंसी, सब मलबे में दबकर खामोश हो गईं।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में शुक्रवार देर रात दो बजे एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसा इतना भयानक था कि एक ही परिवार के चार सदस्य मां, बाप, बेटी और बेटा मलबे के नीचे दबकर काल के गाल में समा गए।

Uttarkashi Accident due to house wall collapse Four lives lost due ten month daughter three year son parents
घर की दीवार गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 हादसा गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद के घर पर हुआ। रात के सन्नाटे में अचानक दीवार गिरने की आवाज़ आई और देखते ही देखते पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया।
Uttarkashi Accident due to house wall collapse Four lives lost due ten month daughter three year son parents
मौके पर पहुंचे लोग व अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गुलाम हुसैन, उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), तीन साल का मासूम बेटा आबिद और दस माह की नन्ही सलमा मलबे में दब गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, लेकिन चारों की सांसें तब तक थम चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Accident due to house wall collapse Four lives lost due ten month daughter three year son parents
उत्तरकाशी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मलबा बहुत भारी था और बचाव दल ने पूरी कोशिश की, लेकिन कोई सदस्य जीवित नहीं मिल सका। घटना के पीछे भारी बारिश और कच्चे मकान की कमजोर स्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दस माह की बेटी और तीन साल का मासूम शामिल

विज्ञापन
Uttarkashi Accident due to house wall collapse Four lives lost due ten month daughter three year son parents
घर की दीवार गिरन से हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे ने न केवल एक परिवार को खत्म कर दिया, बल्कि पूरे गांव को गहरे मातम में डाल दिया। लोग अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे कि वो नन्हे-नन्हे कदम, जो आंगन में किलकारियां भरते थे, अब हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed