फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल में शूटिंग के लिए पहुंचे अभिषेक बच्चन, लेकिन यहां ये चीज कर रही उन्हें बेहद परेशान

Tue, 25 Dec 2018 08:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal कैलाश जोशी, अमर उजाला, ज्योलीकोट (नैनीताल)
कैलाश जोशी, अमर उजाला, ज्योलीकोट (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Dec 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
during shooting in nainital abhishek bachchan is in fear
Abhishek Bachchan

लगता है नैनीताल की ठंड अभिषेक बच्चन को रास नहीं आ रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर शनिवार और रविवार को स्टोरी शेयर कर उत्तराखंड की ठंड का जिक्र किया है। एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए अभिषेक बच्चन नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टोरी पोस्ट की हैं। हल्द्वानी से नैनीताल जाते हुए उन्होंने भुजियाघाट के पास की फोटो पोस्ट करते हुए खुद के उत्तराखंड में होने की जानकारी दी है। इसके कुछ समय बाद उन्होंने ज्योलीकोट के पास की फोटो को स्टोरी में पोस्ट कर यहां की ठंड का जिक्र करते हुए लिखा है कि ‘ठंड हो रही है, वापस जाने का विचार अच्छा हो सकता है।’

during shooting in nainital abhishek bachchan is in fear
nainital, Abhishek Bachchan

इसके बाद रविवार को उन्होंने नैनीताल स्थित शूटिंग लोकेशन (सेंट जोसेफ कॉलेज) से अपने चाहने वालों के साथ नैनीताल की खूबसूरत वादियों की फोटो शेयर की है। उन्होंने देर शाम पौने छह बजे एक और पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने नैनीताल के तापमान (-1 डिग्री) का जिक्र करते हुए लिखा है कि ‘यह रात का शूट ज्यादा भरोसेमंद नहीं लग रहा है।’ इससे पहले शनिवार को नैनीताल पहुंचने पर उन्होंने मटन कबाब और सूप लेकर ठंड दूर करने की कोशिश की। शूटिंग के लिए अभिषेक 25 दिसंबर तक नैनीताल में रहेंगे। शूटिंग सेंट जोसेफ स्कूल, मालरोड और कुछ अन्य होटलों में होनी है।

during shooting in nainital abhishek bachchan is in fear
nainital, Abhishek Bachchan

अभिनेता अभिषेक बच्चन सरोवर नगरी पहुंचे तो उनके चाहने वाले भी होटल के बाहर और सेंट जोसफ स्कूल पहुंच गए मगर उन्हें निराशा हुई। फैंस उनका घंटों इंतजार करते रहे लेकिन पांच-छह लोगों को ही सेल्फी और ऑटोग्राफ का मौका मिला। अभिषेक बच्चन मनु महारानी होटल में ठहरे हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि सुबह लगभग सात बजे से माल रोड पर शूटिंग होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शूटिंग हाईकोर्ट के पास, बारापत्थर व कुछ अन्य स्थानों पर हुई, लेकिन अभिषेक नहीं पहुंचे। अभिषेक के नगर में होने की बात सुनकर कई स्थानीय लोग और मीडिया कर्मी होटल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
during shooting in nainital abhishek bachchan is in fear
abhishek bachchan

सुबह से दोपहर और फिर शाम हो गई, लेकिन अभिषेक अपने कमरे से नहीं निकले। बच्चों को उम्मीद थी कि वह अभिषेक से ऑटोग्राफ लेंगे लेकिन जब अभिषेक होटल से निकले तो उम्मीदें धराशायी हो गईं। सिर्फ पांच-छह लोगों को ही सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने का मौका मिला। अभिषेक होटल से गाड़ी में बैठ कर सीधे सेंट जोसफ कॉलेज को रवाना हो गए। उन्होंने किसी से बात करना उचित नहीं समझा।

विज्ञापन
during shooting in nainital abhishek bachchan is in fear
abhishek bachchan
अभिषेक बच्चन लगभग छह बजे सेंट जोसफ कॉलेज के गेट पर पहुंचे लेकिन लोगों से मिलना तो दूर अभिषेक ने किसी की तरफ देखना तक उचित नहीं समझा। शिब्बू मजूमदार ने बताया कि अभिषेक गाड़ी में बैठे रहे लेकिन उन्होंने हाथ तक नहीं हिलाया। कविता, नेहा, संतोष, दीवान, मनोज और दयाकिशन समेत तमाम लोगों को निराश होना पड़ा। अभिषेक बच्चन नैनीताल पहुंचने के एक दिन बाद रूम से निकले। यहां पहुंचने के बाद उनके कमरे के आगे एक गार्ड तैनात कर दिया गया। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे कमरे के अंदर जाने के बाद रविवार शाम साढ़े पांच बजे शूटिंग के लिए ही अभिषेक बाहर निकले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed