सब्सक्राइब करें

Gangster Vikram Murder: निशाने पर था गुर्गा, गुरु को गंवानी पड़ी जान; झारखंड में चल रही थी वर्चस्व की लड़ाई

अंकित यादव,संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Feb 2026 12:50 PM IST
सार

झारखंड में दो गिरोह के बीच विवाद चल रहा था। एक गिरोह ने दूसरे गिरोह को खत्म करने की साजिश की। लेकिन  संभव नहीं हो पाया तो देहरादून में रह रहे गिरोह के सरगना विक्रम को शर्मा को मारने की साजिश रची डाली और शुक्रवार को उसकी हत्या करवा दी।

विज्ञापन
Gangster Vikram Murder In Dehradun  henchman was target guru lost his life
दून में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विक्रम शर्मा की हत्या करने के आरोपी शूटरों आकाश प्रसाद, आशुतोष और विशाल के झारखंड के गणेश सिंह गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई है। इन शूटरों के निशाने पर विक्रम के शिष्य अखिलेश सिंह का राइट हैंड कन्हैया सिंह था लेकिन वे जब इसे नहीं मार पाए तो उन्होंने अखिलेश के गुरु विक्रम शर्मा को निशाना बनाया।



झारखंड के पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब 25 दिन पहले गणेश गिरोह और कन्हैया सिंह के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से गणेश गिरोह के निशाने पर विपक्षी अखिलेश गिरोह के लोग थे। पहले कन्हैया को मारने की योजना बनी। यह संभव नहीं हो पाया तो देहरादून में रह रहे गिरोह के सरगना विक्रम को शर्मा को मारने की साजिश रची गई। गणेश गिरोह का एक ही मकसद था अखिलेश गैंग को कमजोर करना।

Gangster Vikram Murder: पुलिस को मिले अहम सुराग, दो आरोपियों के गिरफ्तारी की सूचना, जल्द होगा खुलासा


 

Trending Videos
Gangster Vikram Murder In Dehradun  henchman was target guru lost his life
देहरादून सिल्वर सिटी मॉल में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सूत्रों के अनुसार एक कारण यह भी निकलकर सामने आ रहा है कि झारखंड में अखिलेश गिरोह का वर्चस्व इतना अधिक है कि प्रदेश के अंदर गिरोह के किसी भी सदस्य को मारना आसान नहीं है। ऐसे में देहरादून में रह रहे विक्रम को मारना गणेश गिरोह के लिए काफी आसान था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangster Vikram Murder In Dehradun  henchman was target guru lost his life
देहरादून सिल्वर सिटी मॉल में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विक्रम शर्मा एक जनवरी को राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने के लिए देहरादून से झारखंड के जमशेदपुर पहुंचा था। तभी गणेश गिरोह के शूटर विक्रम शर्मा की अनुपस्थिति में देहरादून आए थे। उन्होंने विक्रम के ठिकानों की रेकी की।

Gangster Vikram Murder In Dehradun  henchman was target guru lost his life
देहरादून में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शूटरों का मानना था कि यह काम विक्रम की अनुपस्थिति में ही बेहतर ढंग से किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक विक्रम की हत्या के बाद तीनों शूटर आकाश प्रसाद, आशुतोष और विशाल हिमाचल प्रदेश होते हुए हरियाणा भाग गए।

विज्ञापन
Gangster Vikram Murder In Dehradun  henchman was target guru lost his life
देहरादून में हत्या के बाद सीसीटी में दिखे बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसमें अमर सिंह गैंग का भी कनेक्शन सामने आ रहा है। इन्हीं शूटरों पर अमर सिंह की भी हत्या का भी आरोप है। हालांकि, शूटरों के भागने में अमर गैंग के मदद करने की बात कही जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed