एमकेपी पीजी कॉलेज में लगातार दूसरे दिन छात्राओं ने खूब गुंडई दिखाई। दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे। कॉलेज के शिक्षकों और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। इस हाथापाई में एक छात्रा बेहोश भी हो गई। उत्पाती छात्राओं को पुलिस थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। खूनी संघर्ष देख शिक्षिकाएं भी काफी आहत हुईं।
अभी तक देखी होगी छात्रों की गुंडागर्दी, अब तस्वीरों में देखिए छात्राओं की गुंडई...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी हंगामे के चलते मौके पर मौजूद महिला पुलिस को कोतवाली से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। आरोप था कि एनएसयूआई की पूर्व कार्यकत्री हीना और नसरीन अंसारी ने शनिवार को एमकेपी में आते ही एनएसयूआई कार्यकत्री मिलाती रावत पर हमला बोल दिया। झगड़ा इस कदर हुआ कि मिताली बेहोश हो गई।
आरोप यह भी है कि इस बीच नसरीन के पिता भी कॉलेज पहुंचे थे। एनएसयूआई की प्रदेश अध्यक्ष डिंपल शैली भी एमकेपी पहुंची। उन्होंने नसरीन और हीना से मारपीट की वजह पूछी तो उनके साथ भी हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद दोनों छात्रा गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे के बाल पकड़कर खूब मारपीट की। मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनीता कुमार भी पहुंची लेकिन छात्राओं ने उनकी एक न सुनी। महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की। अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। उत्पात मचा रही सभी छात्राओं को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई। बाद में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया।
कॉलेज परिसर में अराजकता फैलाने वाली कॉलेज की तीन छात्राओं के अभिभावकों को तलब किया गया है। उन्हें कॉलेज में दाखिला न देने पर भी विचार किया जा रहा है। शनिवार को हंगामा करने वाली दो छात्राएं बाहरी भी हैं। बाहरी छात्राओं के कैंपस में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। - डॉ. सुनीता कुमार, प्राचार्य, एमकेपी
एमकेपी कैंपस में हंगामा एवं मारपीट में शामिल पांच छात्राओं को कोतवाली थाने ले जाया गया और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई के भविष्य में ऐसी कोई हरकत की तो उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - बीबीडी जुयाल, प्रभारी निरीक्षक, सिटी कोतवाली