{"_id":"5939058b4f1c1b78099c7c0b","slug":"gst-impact-on-market-a-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से बढ़ेगी चाय में ‘मिठास’, लेकिन ये जरूरी चीजें हो जाएंगी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से बढ़ेगी चाय में ‘मिठास’, लेकिन ये जरूरी चीजें हो जाएंगी महंगी
Fri, 09 Jun 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
gst impact
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने से चाय की मिठास और बढ़ेगी। जीएसटी लागू होने की स्थिति में चीनी, चाय पत्ती और दूध पाउडर की कीमत में करीब दो से तीन फीसदी की कमी आएगी। जीएसटी में चाय, चीनी और दूध पाउडर को पांच फीसदी के स्लैब में रखा गया है। वर्तमान में इन पर टैक्स की दर सात से आठ फीसदी के बीच है।
2 of 9
gst impact
वर्तमान में चीनी पर 71 रुपये प्रति क्विंटल की दर से विशेष केंद्रीय उत्पाद शुल्क के साथ-साथ 124 रुपये प्रति क्विंटल विशेष उपकर भी लगता है। इसके साथ सीएसटी, चुंगी और प्रवेश कर को मिलाकर चीनी पर टैक्स की दर लगभग आठ फीसदी बनती है, जो वर्तमान में चीनी पर लगने वाले कर से तीन फीसदी कम है।
3 of 9
gst impact
इसी तरह से चाय और कॉफी (तुरंत तैयार होने वाली कॉफी को छोड़कर) वैट, सीएसटी, चुंगी और प्रवेश कर को मिलाकर वर्तमान में इस पर सात फीसदी टैक्स लगता है। जबकि प्रस्तावित जीएसटी में चाय और कॉफी के लिए पांच फीसदी की दर निर्धारित की गई है। दूध पाउडर पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क तो नहीं लगता है, लेकिन वैट, सीएसटी, चुंगी, प्रवेश कर को मिलाकर इस पर सात फीसदी की दर से टैक्स लगता है। प्रस्तावित जीएसटी में इस पर पांच फीसदी के दर से कर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
gst impact
जीएसटी लागू होने से स्कूली बच्चों की बॉल पेन और अन्य स्टेशनरी सामान महंगा होगा। यही नहीं केक, पेस्ट्री, सिलाई मशीन, हाउस होल्ड, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक प्रोडेक्ट की कीमतों पर भी असर पड़ेगा। जीएसटी काउंसिल की ओर से निर्धारित की गए टैक्स दरों में इन उत्पादों पर लगने वाले टैक्स में वृद्धि होगी। अभी तक वैट से बाहर कपड़ा और चीनी को भी टैक्स के दायरे में लाया जा रहा है। हालांकि इसकी दरें निर्धारित होनी बाकी हैं।
विज्ञापन
5 of 9
gst
एक जुलाई से प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के लिए अधिकतर उत्पादों पर टैक्स दरें निर्धारित कर दी गई हैं। स्टेशनरी सामान पेपर बोर्ड, प्रिंटिंग स्याही, ड्राइंग व लिखने वाली स्याही पर जीएसटी लागू होने पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा। जबकि अभी तक वैट पांच प्रतिशत व एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) 12.5 प्रतिशत को मिलाकर कुल 17.5 प्रतिशत टैक्स लगता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।