{"_id":"5866aec14f1c1b7b25eeaf9b","slug":"happy-new-year-party-in-chakrata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर पार्टी के लिए हैं ये शानदार नजारे, तस्वीरें देख मचल उठेगा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर पार्टी के लिए हैं ये शानदार नजारे, तस्वीरें देख मचल उठेगा मन
Sat, 31 Dec 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर
Updated Sat, 31 Dec 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
chakrata hill station
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप थर्टी फर्स्ट का जश्न कुदरत के शानदार नजारों के बीच मनाना चाह रहे हैं तो ये खूबसूरत जगह आपके लिए ही है। यहां नए साल के जश्न के लिए खास तैयारियां की गईं हैं।
2 of 8
chakrata hill station
- फोटो : AmarUjala
ठंड के बीच पर्यटकों को परेशानी न हो, इसके लिए कई होटलों में रात के समय बोन फायर की व्यवस्था की गई है। लोग पहाड़ी और लोक संस्कृति से रूबरू हो सकें, इसके लिए कई होटल संचालक पर्यटकों को लंच और डिनर में पहाड़ी व्यंजन परोसने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें मंडुवा, झंगोरा और भट से बने पकवान प्रमुख हैं।
3 of 8
heavy hailstorm in chakrata
- फोटो : amar ujala
जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के देहरादून जनपद में स्थित शानदार हिल स्टेशन चकराता की। यहां की सुरम्य वादियां हैं ही ऐसी कि यहां आकर आप खो जाएं। सैलानियों की खास पसंद इस जगह पर नए साल के जश्न की खास तैयारियां हैं। कुछ होटलों ने इस बार शोर-शराबे से दूर इको फ्रेंडली तरीके से नए साल के जश्न का निर्णय लिया है, तो कुछ में डीजे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
chakrata hill station
- फोटो : AmarUjala
शांत वादियों के चलते हर साल चकराता नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसे में इस बार यहां इको फ्रेंडली तरीके से नए साल को सेलिब्रेट किया जा रहा है। यहां न तो आपके जश्न में कोई तेज म्यूजिक खलल डालेगा और न ही शोर।
विज्ञापन
5 of 8
chakrata hill station
- फोटो : AmarUjala
हल्के म्यूजिक के बीच शांत वातावरण में लोग अपने दोस्तों और परिवार संग नए साल का जश्न हसीन वादियों के बीच मना सकेंगे। चकराता और आसपास की सुरमयी वादियों में स्थित लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के गेस्ट हाउस भी नए साल पर पर्यटकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ज्यादातर होटलों की बुकिंग पहले से ही हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।