सब्सक्राइब करें

हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: रामतीरथ ने ही की थी 11 साल की बच्ची से हैवानियत, डीएनए रिपोर्ट में हुई दरिंदगी की पुष्टि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Jan 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Sexual Assault And Murder Case: Girl Blood Matched with Accused DNA sample
पकड़ा गया आरोपी रामतीरथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रामतीरथ की दरिंदगी की पुष्टि फॉरेंसिक जांच में भी हुई है। डीएनए सैंपलिंग में पुष्टि हुई है कि दुष्कर्म रामतीरथ ने ही किया था। हालांकि, दूसरे आरोपी (रामतीरथ का मामा) का डीएनए मिलान नहीं हुआ है।

Trending Videos
Haridwar Sexual Assault And Murder Case: Girl Blood Matched with Accused DNA sample
हरिद्वार में बच्ची की हत्या - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

20 दिसंबर 2020 की शाम धर्मनगरी हरिद्वार में 11 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया था। घर से पतंग लेने निकली बच्ची लापता हो गई थी। खोज हुई तो कुछ देर बाद उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच की और उसी रात को रामतीरथ नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म भी हुआ था। बच्ची और मुख्य आरोपी के कपड़ों पर भी खून के धब्बे मिले थे। बच्ची के हाथ बांधकर दुष्कर्म किया गया था। वहीं, इसके बाद बच्ची को कपड़ों की रैक में डमी बनाकर बैठा दिया गया था। बच्ची ने रस्सी से बंधे होने के बावजूद स्वयं को छुड़ाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Sexual Assault And Murder Case: Girl Blood Matched with Accused DNA sample
पकड़ा गया आरोपी(सफेद टीशर्ट में) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इस मामले में रामतीरथ के मामा राजीव का भी नाम सामने आया था, लेकिन वह भाग निकला। उसके ऊपर शासन ने एक लाख रुपये का इनाम रखा, जिसके कुछ दिन बाद वह भी पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने रामतीरथ और राजीव के डीएनए सैंपल को बच्ची के रक्त व अन्य से मिलान कराने के लिए एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) भेजे थे। एफएसएल ने पुलिस को यह रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें रामतीरथ के अंत: वस्त्रों पर मिला खून पीड़िता का ही पाया गया है। 

Haridwar Sexual Assault And Murder Case: Girl Blood Matched with Accused DNA sample
हरिद्वार में बच्ची से दरिंदगी के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

डीएनए प्रोफाइलिंग में राजीव का डीएनए मैच नहीं हुआ है। हत्या में उसका हाथ है या नहीं इस बारे में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। डीआईजी रेंज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में राजीव मौका-ए-वारदात की तरफ छह बजे के आसपास आ रहा है। जबकि, राम तीरथ पौने छह बजे के आसपास वहां से निकलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Haridwar Sexual Assault And Murder Case: Girl Blood Matched with Accused DNA sample
हरिद्वार में बच्ची से दरिंदगी के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

डीएनए प्रोफाइलिंग में मुख्य आरोपी का डीएनए मैच हुआ है। जबकि, दूसरे आरोपी का डीएनए मैच नहीं हुआ है। पुलिस इसमें गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही सभी ठोस साक्ष्य इकट्ठा कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
- नीरू गर्ग, डीआईजी गढ़वाल रेंज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed