सब्सक्राइब करें

अजीत हत्याकांड: अजीत के साथी मोहर सिंह ने खुद गोली मारी, पुलिस को अब तक नहीं मिला कोई सबूत

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Jan 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Ajit murder case Ajit partner Mohar Singh shot himself police could not gather any evidence
Ajit murder case - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के विभूतिखंड में कठौता चौराहा पर मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना निवासी अजीत सिंह की हत्या के आरोपी एक लाख रुपये के इनामी कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डॉक्टर की दिल्ली में गिरफ्तारी के कई दिन बाद भी लखनऊ पुलिस आखिर क्यों उसकी रिमांड लेने का प्रयास नहीं कर रही? यह सवाल सबको परेशान कर रहा है। 

 
Trending Videos
Ajit murder case Ajit partner Mohar Singh shot himself police could not gather any evidence
Ajit murder case - फोटो : अमर उजाला
गिरधारी के पास न सिर्फ पूर्वांचल में अंडरवर्ल्ड के सारे समीकरण हैं बल्कि वह कई बड़े सफेदपोश और राजनेताओं की पोल भी खोल सकता है। इसके बावजूद लखनऊ पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए कदम आगे नहीं बढ़ा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajit murder case Ajit partner Mohar Singh shot himself police could not gather any evidence
दिल्ली में शार्प शूटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
होमवर्क के बाद ही बी वारंट
वहीं, पुलिस आयुक्त  डीके ठाकुर ने कहा कि जल्दबाजी का लाभ हमेशा अपराधियों को मिलता है। अजीत हत्याकांड में जमीनी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अच्छी तरह से होमवर्क के बाद ही गिरधारी का बी वारंट लिया जाएगा। चूंकि, गिरधारी से कई सवाल-जवाब करने हैं, इसलिए पुलिस कोई चूक नहीं करना चाहती।
 
Ajit murder case Ajit partner Mohar Singh shot himself police could not gather any evidence
अजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद पर कार्रवाई के लिए शासन के पाले में गेंद               
अजीत हत्याकांड में घायल शूटर की मदद करने में बाहुबली पूर्व सांसद का नाम अब खुलकर सामने आ गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी लिखा-पढ़ी में पूर्व सांसद को शामिल नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल शूटर का लखनऊ और सुल्तानपुर में उपचार कराने वाले कृष्णानगर के मानसनगर निवासी विपुल कुमार सिंह पूर्व सांसद का करीबी है। उसने पूर्व सांसद के कहने पर ही शूटर का उपचार कराया था। 
 
विज्ञापन
Ajit murder case Ajit partner Mohar Singh shot himself police could not gather any evidence
अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विपुल के मोबाइल की पड़ताल से इसकी पुष्टि होने के बाद लखनऊ पुलिस ने पूर्व सांसद पर फरार अपराधी को शरण देने के आरोप में कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर ली है। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई पर अंतिम निर्णय शासन को लेना है। एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व सांसद पर कार्रवाई का मामला शासन के पाले में है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही आगे कदम बढ़ाया जाएगा।     
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed