सब्सक्राइब करें

अजीत सिंह हत्याकांड में नया मोड़, शार्प शूटर गिरधारी के पास सारे राज, फिर भी लखनऊ पुलिस...

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Jan 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
New twist in Ajit Singh murder case Lucknow police not attempting to take remand of sharp shooter Girdhari
Ajit murder case - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के विभूतिखंड में कठौता चौराहा पर मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना निवासी अजीत सिंह की हत्या के आरोपी एक लाख रुपये के इनामी कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डॉक्टर की दिल्ली में गिरफ्तारी के कई दिन बाद भी लखनऊ पुलिस आखिर क्यों उसकी रिमांड लेने का प्रयास नहीं कर रही? यह सवाल सबको परेशान कर रहा है। 
Trending Videos
New twist in Ajit Singh murder case Lucknow police not attempting to take remand of sharp shooter Girdhari
दिल्ली में शार्प शूटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गिरधारी के पास न सिर्फ पूर्वांचल में अंडरवर्ल्ड के सारे समीकरण हैं बल्कि वह कई बड़े सफेदपोश और राजनेताओं की पोल भी खोल सकता है। इसके बावजूद लखनऊ पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए कदम आगे नहीं बढ़ा रही है। उधर, वाराणसी पुलिस की एक टीम वहां दर्ज मुकदमों में उसका बी वारंट लेकर दिल्ली पहुंच गई है।                    
 
विज्ञापन
विज्ञापन
New twist in Ajit Singh murder case Lucknow police not attempting to take remand of sharp shooter Girdhari
मर्डर - फोटो : amar ujala
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अजीत हत्याकांड की साजिश किसने रची? शूटर कौन थे? पूर्व सांसद की क्या भूमिका है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब गिरधारी ही दे सकता है। इसके अलावा पूर्वांचल में माफियाराज की कुंडली भी उसी के पास है। गिरधारी के पास तमाम ऐसे राज हैं जिनके सामने आने पर खलबली मच जाएगी। 
 
New twist in Ajit Singh murder case Lucknow police not attempting to take remand of sharp shooter Girdhari
अजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
कई बड़ों पर कानून का शिकंजा कस जाएगा। पर्दे के पीछे छिपे कुछ नेताओं की माफिया से दोस्ती की पोल भी खुलेगी। यही वजह है कि कठौता चौराहे पर छह जनवरी की रात अजीत सिंह की हत्या की वारदात में बाहुबली पूर्व सांसद उसे बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरधारी की दिल्ली में नाटकीय तरीके से गिरफ्तारी कराने और लखनऊ के मुकदमे में उसे लाने में देरी के पीछे भी यही वजह है। 
 
विज्ञापन
New twist in Ajit Singh murder case Lucknow police not attempting to take remand of sharp shooter Girdhari
मर्डर - फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस पर किसी का दबाव है या फिर यहां के अधिकारियों के पास कोई और योजना है? इस पर भी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस बीच, वाराणसी पुलिस ने खुद को लखनऊ पुलिस से एक कदम आगे साबित करते हुए गिरधारी को दिल्ली से लाने की कवायद शुरू कर दी है। लखनऊ पुलिस भले खामोश बैठी हो पर वाराणसी में गिरधारी के खिलाफ दर्ज हत्या के एक पुराने मामले में वहां की पुलिस उसे बी वारंट पर लाने के लिए दिल्ली पहुंच गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed