फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भू-वैज्ञानिकों की चेतावनी, भारी बर्फबारी से डोलेगी धरती आएंगे भूकंप

Tue, 20 Dec 2016 04:01 PM IST
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Dec 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall cause to earthquake
snowfall

एक ओर बर्फबारी न होने से उच्च हिमालयी पहाड़ियों के दरकने से पर्यावरणविद चिंतित हैं तो भू-वैज्ञानिक परेशान हैं कि पहाड़ों पर बर्फबारी जितनी अधिक बढ़ेगी भूकंप के झटके उतने तेज होते जाएंगे।


 

heavy snowfall cause to earthquake
earthquake

बर्फबारी होने और न होने से दोनों में नुकसान की ऐसी आशंका से उत्तराखंड पहली बार दो-चार हो रहा है। मौसम और भू-वैज्ञानिक कहते हैं कि क्लाइमेंट चेंज क्या गुल खिला सकता है, यह इसका अपूर्व नजारा है। गौरतलब है कि 11500 की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में पिछले डेढ़ महीने से न बारिश हुई है न ही बर्फबारी। दिन का पारा 24 डिग्री तक पहुंच रहा है, नतीजा सूखे से केदारनाथ की पहाड़ियां दरक रहीं हैं।
 

heavy snowfall cause to earthquake
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

मौसम वैज्ञानिक इस बदलाव के लिए कहीं न कहीं क्लाइमेंट चेंज को जिम्मेदार मान रहे हैं। उनका कहना है कि इस मौसम में 10 फुट से ज्यादा बर्फ जमी रहती थी। ऐसी स्थितियां केवल केदारनाथ ही नहीं हिमालय के बड़े क्षेत्र में बन रहीं हैं। अजीबोगरीब यह है कि इस हालात को भू-वैज्ञानिक सुकून की नजर से देख रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy snowfall cause to earthquake
- फोटो : ANI

पिछले सोमवार, बुधवार और फिर सोमवार को एक हफ्ते के भीतर तीन बार उत्तरकाशी में काफी कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले चमोली और पिथौरागढ़ में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भू-वैज्ञानिकों का मानना है कि बर्फबारी का दबाव अधिक बढ़ने से भूगर्भ की प्लेटों पर असर आता है। अधिक बर्फबारी पर भूकंप के झटकों के बढ़ने की आशंका ज्यादा हो जाती है।
 

विज्ञापन
heavy snowfall cause to earthquake
भूकंप

भूगर्भ की प्लेटों के दबने की वजह से इनके नीचे संचित ऊर्जा इधर-उधर खिसकने लगती है, जिससे धरती की सतह पर झटके महसूस किए जाते हैं। संभव है कि अधिक बर्फ का दबाव न होने की वजह से यह झटके ज्यादा तीव्रता में तब्दील न हो पा रहे हों। यह एक अनुमान है और हम विभिन्न परीक्षणों द्वारा इसे पुष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed