फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून में शोभायात्रा ने बढ़ाई मुसीबत, सड़कों पर जाम ही जाम, रेंग-रेंग कर चले वाहन, तस्वीरें...

Fri, 13 Sep 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Sep 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Heavy Traffic jam on dehradun Roads due to shobha yatra public face problem 
देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में एक और शोभायात्रा के चलते बृहस्पतिवार को शहर के एक बड़े हिस्से की आबादी जाम से परेशान रही। सड़कों और चौराहों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी, लेकिन वाहनों के दबाव ने इनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। स्थिति यह रही कि जैन धर्मशाला से यात्रा शुरू होते ही सहारनपुर चौक से घंटाघर तक पूरी सड़क वाहनों से पैक हो गई। 

Heavy Traffic jam on dehradun Roads due to shobha yatra public face problem 
देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

गांधी रोड की डाउन लेन (सहारनपुर की ओर) पर जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी पीछे-पीछे वाहनों का रैला लग गया। दशलक्षण पर्व पर जैन समाज की शोभायात्रा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी। पूरे रूट पर पुलिस की तैनाती के साथ-साथ वैकल्पिक मार्गों को भी खोला गया था। शोभायात्रा का काफिला लंबा होने के कारण पुलिस की व्यवस्था चरमरा गई। 

Heavy Traffic jam on dehradun Roads due to shobha yatra public face problem 
देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

जिसकी वजह से तहसील चौक से सहारनपुर रोड की तरफ आने वाला यातायात पूरी तरह थम गया। इसका असर दूसरी लेन यानी घंटाघर को जाने वाले यातायात पर भी पड़ा। सहारनपुर चौक से वाहनों की गति धीमी पड़नी शुरू हुई तो रेलवे स्टेशन के सामने वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए। इसी बीच दून अस्पताल की तरफ से आई एंबुलेंस को जैसे-तैसे गलत दिशा से निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Traffic jam on dehradun Roads due to shobha yatra public face problem 
देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान लोगाें ने भी जागरूकता का परिचय देकर एंबुलेंस को रास्ता दिया। शोभायात्रा के झंडा बाजार में प्रवेश के बाद यातायात सामान्य हो पाया। शोभायात्रा पलटन बाजार से दर्शन लाल चौक पहुंची तो फिर स्थिति पहले जैसी बन गई। हालांकि इस दौरान पुलिस अधिकारी खुद कमान संभालते नजर आए। 

विज्ञापन
Heavy Traffic jam on dehradun Roads due to shobha yatra public face problem 
देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

उधर, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य ने बताया कि शोभायात्रा के झंडा बाजार में प्रवेश के दौरान यातायात का दबाव बढ़ गया था। यात्रा के वाहनों को गांधी रोड से सहारनपुर चौक से घुमाकर झंडा बाजार में प्रवेश कराया गया। इसके लिए दोनों तरफ के वाहन रोकने पड़े। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed