देश रक्षा की सौगंध लेकर 288 जांबाज भारतीय सेना में शामिल हो गए। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में भव्य पासिंग आउट परेड के बाद ये जांबाज भारतीय सेना के अभिन्न अंग बन गए। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल अमरदीप सिंह भिंडर बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर परेड में पहुंंचे।
IMA POP 2022: सरहद की निगहबानी को तैयार 288 जांबाज, देश रक्षा की सौगंध लेकर भारतीय सेना का बने अंग, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनमें 288 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले। जबकि 89 युवा सैन्य अधिकारी आठ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, किर्गिस्तान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, तजाकिस्तान व तंजानिया की सेना का हिस्सा बने।
ये भी पढ़ें...Weather: 42 साल में पहली बार हरिद्वार में पारा पहुंचा 43 डिग्री पार, आज कुछ जगह हल्की बारिश के आसार
इसके बाद सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 64 हजार 145 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया। इनमें मित्र देशों को मिले 2813 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। पासिंग आउट परेड के दौरान अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। चप्पे-चप्पे पर सेना के सशस्त्र जवान तैनात रहे।