फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kulhad Chai: सीएम धामी ने लिया कुल्लड़ में चाय का आनंद, नई परंपरा की शुरुआत कर इन्हें दिया तोहफा, तस्वीरें

Sat, 11 Jun 2022 04:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Jun 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
Kulhad Chai, CM Pushkar Singh Dhami initiative, Now tea will be drunk in Kulhad in CM residence and secretariat, See Photos
कुल्लड़ में चाय पीते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

प्राचीन कुम्हार हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास में मिट्टी के कुल्हड़ में चाय देने की शुरुआत की जाए। वह शुक्रवार को राज्य सचिवालय में कुम्हारी हस्तकला को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार कुम्हार हस्तकला से जुड़े लोगों को मुफ्त मिट्टी उपलब्ध कराएगी। साथ ही इस कला को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सचिवालय में मिट्टी से बने गिलास में चाय की चुस्कियां भी लीं। उन्होंने कहा कि कुम्हारी कला समृद्ध एवं प्राचीन हस्तकला है।

उत्तराखंड में अनेक परिवार इस कला से जुड़े हैं। केंद्र सरकार की कुम्हार सशक्तीकरण योजना का उद्देश्य कुम्हारी हस्तकला को पुनर्जीवित करना एवं समाज के सबसे कमजोर वर्गों में से एक कुम्हार समाज को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त कर विकास की मुख्यधारा में वापस लाना है।

Kulhad Chai, CM Pushkar Singh Dhami initiative, Now tea will be drunk in Kulhad in CM residence and secretariat, See Photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुम्हारों को मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में उन्नत मिट्टी उपलब्ध हो, इसके लिए ऐसी मिट्टी वाली भूमि का चिन्हीकरण किया जाए। चिन्हित भूमि से कुम्हारों को आवश्यकतानुसार एवं मानकों के हिसाब से मुफ्त मिट्टी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाए।

Kulhad Chai, CM Pushkar Singh Dhami initiative, Now tea will be drunk in Kulhad in CM residence and secretariat, See Photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हार हस्तकला को राज्य में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय में मिट्टी से बने गिलासों में चाय देने की शुरुआत की जाए। इसे व्यापक स्तर पर प्रदेश भर में बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों ने सचिवालय में मिट्टी के गिलासों में चाय पीकर इसकी शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि तीन माह में कुम्हारी कला की अगली समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kulhad Chai, CM Pushkar Singh Dhami initiative, Now tea will be drunk in Kulhad in CM residence and secretariat, See Photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कुम्हारी हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए एक पोर्टल बनाया जाए। इस विद्या से जुड़े लोगों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए, उन्हें हरसंभव मदद दी जाए। देश के विभिन्न क्षेत्रों में हुनर हाटों में हस्तकला से जुड़े लोगों को भेजा जाए। इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के उचित प्रशिक्षण की व्यवस्था भी हो। कुम्हारी कला ईकोलॉजी के लिए भी अच्छा है। 

ये भी पढ़ें...Football Sensation: कॉर्नर किक से छाया हेमराज, वायरल हो रहा उत्तराखंड का Messi, सीएम धामी भी हुए फैन

विज्ञापन
Kulhad Chai, CM Pushkar Singh Dhami initiative, Now tea will be drunk in Kulhad in CM residence and secretariat, See Photos
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी है। दीपावली के पर्व पर कुम्हारों द्वारा निर्मित दीपक एवं अन्य उत्पादों की खरीद के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed