फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने उतरी भारत-कजाकिस्तान की सेना, तस्वीरों में देखिए...

Tue, 08 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Oct 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
India and kazakhstan Army Exercise to Destroy Trrorist Resident photos
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला

भारत-कजाकिस्तान के सैनिकों के संयुक्त युद्धाभ्यास काजिंद-2019 के पांचवें दिन आतंकियों के ठिकानों में घुसकर उन्हें मारने के गुर सिखाए गए। दोनों देशों के सैनिक सोमवार को सैन्य क्षेत्र से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचे। 

India and kazakhstan Army Exercise to Destroy Trrorist Resident photos
- फोटो : अमर उजाला

यहां सैनिकों को पहले हेलीकॉप्टर से एक मीटर की दूरी से हथियारों के साथ कूदने का अभ्यास कराया गया। इसके बाद, उन्हें पांच मीटर हवाई दूरी से उतर दुश्मन के ठिकानों पर पहुंच उन्हें नष्ट करने की जानकारी दी गई। 

India and kazakhstan Army Exercise to Destroy Trrorist Resident photos
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद जवान सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्हें रस्सी के सहारे 10 मीटर हवाई दूरी से सुरक्षित उतरने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों देशों के जवानों की संयुक्त कंपनी बनाकर पहाड़ी और जंगलों में छिपे दुश्मन के ठिकानों को बमबारी से नष्ट करने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India and kazakhstan Army Exercise to Destroy Trrorist Resident photos
- फोटो : अमर उजाला

जवानों को सूचना मिलती है कि सीमा रेखा के दूसरी ओर आतंकी मौजूद हैं। इस पर उन्हें बगैर सीमा रेखा का अतिक्रमण किए अपनी ही जमीन से दुश्मन और उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का अभ्यास कराया गया। 

विज्ञापन
India and kazakhstan Army Exercise to Destroy Trrorist Resident photos
- फोटो : अमर उजाला

बाद में दोनों देशों के जवानों को आईसीएसआर (इंडोर कॉमबैट शूटिंग रेंज) में घर में घुसे आतंकियों को किस तरह मारा जाए, इसका प्रशिक्षण दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed