सेना कैंटीन में बिना अब बिना इस नियम का पालन किए सामान नहीं मिल पाएगा। इस व्यवस्था से डुप्लीकेसी की आशंका पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।
{"_id":"5b08dcda4f1c1ba36e8b4a32","slug":"indian-army-canteen-rule-changes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेना कैंटीन से सामान लेने वालों के लिए बड़ी खबर, बदला गया कैंटीन में एंट्री करने का यह नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना कैंटीन से सामान लेने वालों के लिए बड़ी खबर, बदला गया कैंटीन में एंट्री करने का यह नियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 28 May 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
csd canteen
बिना फिंगरप्रिंट मिलान के सेना की कैंटीन से आप सामान नहीं ले पाएंगे। जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य पूर्व सैन्य अधिकारी नरेंद्र चंद ने बताया सेना की कैंटीनों में फिंगरप्रिंट के बगैर पूर्व सैनिकों, कार्यरत सैनिकों को मदिरा और अन्य सामान नहीं मिल पाएगा।
पहचान पत्र
- फोटो : self
फिलहाल, पिथौरागढ़ के आर्टलरी की कैंटीन में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। अन्य कैंटीनों में भी यह व्यवस्था जल्द लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में सैनिकों को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से जारी परिचय पत्र के आधार पर कैंटीन से सामान मिल जाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
smart card
संज्ञान में आया कि लोग कैंटीन से सामान लेकर परिचितों को बांट देते थे। सरकार ने फिर स्मार्ट कार्ड लागू करते हुए सामान खरीदने की लिमिट तय कर दी। इसके अनुसार सैनिक को प्रतिमाह 4000, जेसीओ रैंक को 7500 और सैन्य अधिकारियों को 10000 रुपये तक का सामान मिलता है।
विज्ञापन
csd canteen
यह व्यवस्था लागू होने के बाद भी कैंटीन का सामान गलत हाथों में पहुंचने से नहीं रुक पाया। अब पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को केवल फिंगरप्रिंट मिलान के बाद ही सामान मिल पाएगा।