फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोर्ब्स की सूची में शामिल हुआ उत्तराखंड का यह गायक, हेट स्टोरी-4 में भी मचा रहे धमाल

Thu, 08 Feb 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 08 Feb 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
 jubin nautiyal in Forbes India 30 Under 30 list
jubin nautiyal - फोटो : AmarUjala
पांच फरवरी को जारी फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट 30 अंडर 30 में उत्तराखंड का नाम भी दर्ज हो गया है। 28 वर्षीय मशहूर बॉलीवुड गायक और जौनसार भाबर क्षेत्र के मूल निवासी जुबिन नौटियाल को गायक और गीतकार की श्रेणी में इस सूची में जगह मिली है।


 
 jubin nautiyal in Forbes India 30 Under 30 list
hate story 4
बता दें कि बुधवार को ही हेट स्टोरी-4 फिल्म का गीत बूंद-बूंद में गुम सा... भी जारी हुआ इसे जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से सजाया है। आने वाले वेलेंटाइन डे के दिन भी प्रसिद्ध संगीतकार मिथुन के सुरों में पिरोया गया गीत जुबिन की आवाज में लांच होगा। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में जुबिन ने बताया कि इस सूची में नाम आना उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। राज्य के टैलेंट पर अब फोर्ब्स की भी मोहर लग गई है।
 
 jubin nautiyal in Forbes India 30 Under 30 list
- फोटो : SELF

जुबिन का कहना है कि पहाड़ में एक आम धारणा है मास्टर बन जाओ या आईएएस बन जाओ तो जिंदगी आसान हो जाएगी। गाना बजाना कभी कैरियर के तौर पर नहीं लिया जाता। टैलेंट भरमार है, लेकिन घरवाले राजी नहीं होते। मेरा यह सम्मान राज्य के उन सभी युवाओं के लिए सपनों के दरवाजे खोलेगा जो मुझे या किसी अन्य गायक को गाते या बजाते सुनते होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
 jubin nautiyal in Forbes India 30 Under 30 list
Urvashi Rautela

बॉलीवुड में पहाड़ के इतने कलाकार होने के बाद भी यहां के गीतों और संगीत को पंजाबी, बंगाली, भोजपुरी की तर्ज पर पहचान न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बस आप देखते जाइए इसी साल आपको जवाब मिल जाएगा। शुरुआत हो चुकी है कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी और हमारी लोक संस्कृतियों से सजे गाने जल्द ही बॉलीवुड में धूम मचाएंगे।
 

विज्ञापन
 jubin nautiyal in Forbes India 30 Under 30 list
jubin

जुबिन राज्य के हर युवा के माता-पिता को संदेश देते हुए कहते हैं कि मेरे मां-पापा ने कम उम्र में ही समझ लिया था कि संगीत ही मेरा सब कुछ है। मुझे उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने में पूरी मदद की। यही कारण है कि 28 साल में ही मुझे इतना कुछ मिल गया जो अमूमन नहीं मिलता है। टैलेंट तो हर बच्चे में होता है और माता-पिता ही अपने बच्चों को बेहतर समझ सकते हैं। उन्हें पता है कि किस चिंगारी को आग बनाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed