फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार में शिवभक्तों का सैलाब: पैर में घुंघरू, जुबां पर हर-हर महादेव...एक करोड़ 83 लाख से ज्यादा ने भरा जल

Mon, 29 Jul 2024 10:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jul 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Huge Crowd in haridwar More than one crore 83 lakh Devotees Take Gangajal So Far
हरिद्वर में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ मेला पूरी तरह चरम पर पहुंच चुका है और गंगा घाटों से लेकर हाईवे केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। सोमवार को 62 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। आठ दिन के अंदर एक करोड़ 83 लाख 40 हजार कांवड़ियों की संख्या पहुंच गई है। 47 कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया है और एक कांवड़िया डूबकर लापता हो गया।

धर्मनगरी में पैदल जाने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या में कमी आई है तो डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरिद्वार से जाने और आने वाले रास्तों पर डाक कांवड़ियों का कब्जा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सोमवार की शाम छह बजे तक 62 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हुए हैं।

Kanwar Yatra: हरिद्वार में डाक कांवड़ियों का उमड़ने लगा हुजूम, अगले तीन दिन पुलिस के लिए होगी अग्निपरीक्षा

Kanwar Yatra 2024 Huge Crowd in haridwar More than one crore 83 lakh Devotees Take Gangajal So Far
हरिद्वर में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

आठ दिन में एक करोड़ 83 लाख 40 हजार कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की ओर जा चुके हैं। अलग-अलग जगहों से गंगा में डूबते हुए 47 यात्रियों को जल पुलिस, एसडीआरएफ की टीमों ने बचाया है। एक लापता हुआ है।

Kanwar Yatra 2024 Huge Crowd in haridwar More than one crore 83 lakh Devotees Take Gangajal So Far
हरिद्वर में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

इस बार शिवरात्रि दो अगस्त को है। शिवरात्रि पर्व पर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश कांवड़ यात्री अपने गंतव्यों के नजदीक पहुंच चुके हैं। डाक कावड़ आने से रुड़की बाईपास पर भी पैदल कांवड़ यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। डाक कांवड़ के लिए पुलिस प्रशासन ने अलग से प्लान तैयार किया है ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Huge Crowd in haridwar More than one crore 83 lakh Devotees Take Gangajal So Far
हरिद्वर में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

डाक कांवड़ के वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए पुलिस की ओर से योजना बनाई गई। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि डाक कांवड़ को लेकर खास तैयारियां की गईं ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। डाक कांवड़ के कारण कोई दुर्घटना न हो। इसके लिए सभी चौक और तिराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Huge Crowd in haridwar More than one crore 83 lakh Devotees Take Gangajal So Far
डांव कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ पटरी पर यात्रियों की संख्या कम हो गई है। डाक कांवड़ को देखते हुए पटरी पर तैनात फोर्स को अब हाईवे की व्यवस्था संभालने के लगाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed