{"_id":"69e90a4f31adb6ffb20f027e","slug":"kedarnath-dham-deluge-of-devotion-on-day-one-38-000-pilgrims-arrive-waiting-in-line-for-12-hours-photos-2026-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kedarnath: पहले ही दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 38 हजार श्रद्धालु पहुंचे, 12 घंटे लाइन में लगकर हुए बाबा के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath: पहले ही दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 38 हजार श्रद्धालु पहुंचे, 12 घंटे लाइन में लगकर हुए बाबा के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:29 PM IST
सार
Chardham Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शन के लिए कपाट खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी थी। शाम तक हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केदारनाथ मंदिर के कपाट बुधवार सुबह आठ बजे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। ऊं नमः शिवाय और जय बाबा केदार के जयघोषों, सेना के सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के बैंड की मधुर धुनों के साथ कपाट उद्घाटन हुआ।
पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई। करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।
प्रशासन के मुताबित, यात्रा के पहले दिन ही तीर्थयात्रियों की इतनी भीड़ उमड़ी कि शाम तक 38 हजार तीर्थयात्री पहुंचे। वहीं, श्रद्धालुओं के अनुसार, दर्शन के लिए उन्हें 10 से 12 घंटे तक लाइन में लगना पड़ा।
केदारनाथ मंदिर के कपाट सुबह 7:50 बजे खुलने के बाद भी तीर्थयात्रियों को मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचने में घंटों लग गए। यात्रा मार्ग पर करीब 700 मीटर लंबे कॉरिडोर में श्रद्धालुओं को लाइन में आगे बढ़ाया जा रहा था। यात्रा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी तैनात रहे लेकिन समन्वय की कमी साफ दिखाई दी। मंदिर के मुख्य द्वार पर कई श्रद्धालु रेलिंग लांघकर अंदर जाने की कोशिश करते दिखे जिन्हें रोकने की व्यवस्था नहीं थी। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीम शिला देखने पहुंचे भक्त
वर्ष 2013 की आपदा के बाद आस्था और विश्वास का प्रतीक बनी भीम शिला देखने भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती ने बताया कि श्रद्धालु गर्भगृह में भगवान शिव के स्वयंभू ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद भीम शिला के दर्शन को भी अत्यंत पुण्यकारी मानते हैं।
4 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बर्फ देख श्रद्धालु खुश
बुधवार को करीब 25 हजार तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंचे। साफ आसमान और चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच श्रद्धालु प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते नजर आए। धाम क्षेत्र में चारों ओर बर्फ है। भैरवनाथ मार्ग और आसपास के इलाकों में श्रद्धालु बर्फ के साथ खेलते और फोटो खींचते दिखाई दिए। गुजरात से आए रमाभाई ने बताया कि कपाट खुलने के समय इस बार मौसम बेहद अनुकूल है। वे 50 सदस्यीय दल के साथ दर्शन के लिए पहुंचे हैं और यहां का दृश्य बेहद मनमोहक है।
विज्ञापन
5 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोदी गुफा में उमड़ी भीड़
केदारनाथ यात्रा के पहले ही दिन केदारपुरी से करीब दो किलोमीटर आगे स्थित मोदी गुफा में साधकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। यहां पहुंचे श्रद्धालु और साधु-संत शांत वातावरण में योग और ध्यान करते नजर आए। बीते वर्षों से मोदी गुफा इन दिनों आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X