फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Helicopter Crash: तीन साल में आर्यन हेली कंपनी का दूसरा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, अनहोनी की वजह एक ही

Mon, 16 Jun 2025 08:49 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Jun 2025 08:49 AM IST
सार

कोहरा काल बनकर आया और हेलिकॉप्टर के गिरते ही कुछ समय में साफ हो गया, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों ने सोचा भी नहीं था कि ये उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। लौटते वक्त हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया और बाबा के दर्शन की खुशी पल भर में ही मातम में बदल गई।

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Aryan Heli Company second helicopter crashed in three years Uttarakhand News
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ यात्रा में बीते तीन वर्ष में आर्यन हेली एविएशन का दूसरा हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। इससे पूर्व 18 अक्तूबर 2022 को केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ किया था और गरुडचट्टी के समीप क्रैश हो गया था। इस हादसे में भी पायलट सहित सात लोगों की मौत हेा गई थी।

वर्ष 2018 में आर्यन हेली एविएशन के साथ आर्मी एविएशन से सेवानिवृत्त हुए लेफ्टिनेंट कर्नल 57 वर्षीय अनिल सिंह पायलट की जिम्मेदारी निभा रहे थे। यह उनकी आखिरी उड़ान थी और उसके बाद उन्हें अपने घर वापस लौटना था। लेकिन हेलिकॉप्टर क्रैश होने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी।

इधर, रविवार को भी आर्यन हेली एविएशन के पायलट सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान ने जैसे ही केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ किया, कुछ ही दूरी तय कर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। यह, अनहोनी ही है कि दोनों हेलिकॉप्टर क्रैश होने का बड़ा कारण अचानक छाया घना कोहरा रहा।

Kedarnath Helicopter Crash Aryan Heli Company second helicopter crashed in three years Uttarakhand News
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री केदारनाथ से दर्शन कर गुप्तकाशी लौट रहे थे।

Kedarnath Helicopter Crash Aryan Heli Company second helicopter crashed in three years Uttarakhand News
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि अधिक कोहरा होने पर विजिबिलिटी शून्य थी। ऐसे में हेलिकॉप्टर कुछ ही दूरी पर जाकर क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Aryan Heli Company second helicopter crashed in three years Uttarakhand News
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दर्दनाक हादसे में मृतकों में 23 महीने की बच्ची भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें भी पहुंच गई हैं। अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवा रोक दी गई है। 
 
ये भी पढ़ें...Kedarnath Helicopter Crash: 'हेलिकॉप्टर थोड़ा मुड़ा, पीछे की तरफ गया और फिर...', सामने आया हादसे का असल कारण

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Aryan Heli Company second helicopter crashed in three years Uttarakhand News
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed