कोहरा काल बनकर आया और हेलिकॉप्टर के गिरते ही कुछ समय में साफ हो गया, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। हमसे बस बीस मीटर की दूरी पर हेलिकॉप्टर गिरा, जो आग से धू-धूकर जल रहा था। हमने घटना के बारे में ठेकेदार को बताया तो उसने अन्य को बताया होगा। यह शब्द अपनी आंखों से हेलिकॉप्टर को क्रैश होता देख चुकीं नेपाली मूल की शर्मिला और उसकी बहन संजू के हैं।
केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश: काल बनकर आया कोहरा...फिर साफ हो गया, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई खौफनाक मंजर की कहानी
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:35 AM IST
सार
Kedarnath Helicopter Crash: गौरीकुंड में रहने वालीं दोनों महिलाएं अन्य स्थानीय महिलाओं के साथ रविवार को सुबह 4 बजे गौरी माई खर्क के लिए निकल गईं थी। उसी वक्त वहां हेलिकॉप्टर हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन