फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Helicopter Crash: संकरी घाटी और ऊंची पहाड़ी...12 साल में छह हेलिकॉप्टर हुए क्रैश, 38 की जान गई

Sun, 15 Jun 2025 07:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Jun 2025 07:24 PM IST
सार

बीते एक दशक में केदारनाथ क्षेत्र में जितने बड़े हेलिकॉप्टर हादसे हुए हैं, उनकी प्रमुख वजह खराब मौसम ही रहा है। बावजूद मौसम के पुख्ता जानकारी के लिए आज तक यहां कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Narrow valley and high mountains 6 helicopters crashed in 12 years 38 people died
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जून 2013 से लेकर अभी तक 12 साल में केदारनाथ क्षेत्र में छह हेलिकॉप्टर क्रैश हो चुके हैं और 38 की जान जा चुकी है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक 16 किमी क्षेत्र पूरा संकरी घाटी, घने जंगल और तीन तरफा ऊंची पहाड़ी है। इसी क्षेत्र से हेलिकॉप्टर उड़ान भरते हैं। यहां कब अचानक घने बादल और कोहरा छा जाए यह कहना मुश्किल है।



इन हालातों में हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन हमेशा से ही संवेदनशील रहता है। बीते एक दशक में केदारनाथ क्षेत्र में जितने बड़े हेलिकॉप्टर हादसे हुए हैं, उनकी प्रमुख वजह खराब मौसम ही रहा है। बावजूद मौसम के पुख्ता जानकारी के लिए आज तक यहां कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। तमाम दावों के बाद भी वेदर वार्निंग सिस्टम स्थापित नहीं होने से बार-बार इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

Kedarnath Helicopter Crash: बच्ची संग महाराष्ट्र से बाबा के दर्शन को आया था दंपती, बन गया तीनों का आखिरी सफर

Kedarnath Helicopter Crash Narrow valley and high mountains 6 helicopters crashed in 12 years 38 people died
केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में बिखरा मलबा। - फोटो : PTI

केदारनाथ क्षेत्र में हो चुके हेलिकॉप्टर हादसे
- 21 जून 2013 को केदारनाथ से लौटते समय जंगलचट्टी की पहाड़ी से टकराने से एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें पायलट की मौत हो गई थी।
- 24 जून को केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश होने से पायलट और इंजीनियर की हुई मौत।
- 25 जून 2013 को केदारनाथ से लौटते समय गौरीकुंड की पहाड़ियों पर सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर टकराकर क्रैश हो गया था, जिससे 20 सैन्य अधिकारी व जवान बलिदान हो गये थे।

केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश की 10 तस्वीरें: कोहरा और विजिबिलिटी शून्य...पलक झपकते ही सात जिंदगियां हो गईं राख

Kedarnath Helicopter Crash Narrow valley and high mountains 6 helicopters crashed in 12 years 38 people died
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ क्षेत्र में हो चुके हेलिकॉप्टर हादसे
- 18 अक्तूबर 2022 को छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ से गुप्तकाशी-मस्ता लौट रहा आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर कोहरे के कारण पहाड़ी से टकराने से हुआ क्रैश। पायलट सहित 7 लोगों की मौत हुई थी।
- 23 अप्रैल 2023 को केदारनाथ हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त अधिकारी की हुई थी मौत।
- अब 15 जून 2025 को गौरी माई खर्क में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट सहित सात लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Narrow valley and high mountains 6 helicopters crashed in 12 years 38 people died
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी फाइल फोटो

8 मई को गंगनानी के समीप भी हेलिकॉप्टर हुआ था क्रैश
रविवार 15 जून को गौरी माई खर्क में हेलिकॉप्टर हादसे से पूर्व 8 मई को हर्षिल जा रहा एक निजी हेलिकॉप्टर गंगनानी के समीप जंगल में क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 11 मई को बदरीनाथ धाम में क्रिस्टल कंपनी का हेलिकॉप्टर हेलिपैड पर रपट गया था। 17 मई को एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस संजीवनी ने केदारनाथ हेलिपैड से पहले ही इमरजेंसी लैंडिंग की, इस दौरान हेलिकॉप्टर का टेल रोटर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। बीते 7 जून को बडासू में क्रिस्टल कंपनी के हेलिकॉप्टर ने टेकऑप करते हुए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी।

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Narrow valley and high mountains 6 helicopters crashed in 12 years 38 people died
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी फाइल फोटो

तीन साल में चार बार हुई इमरजेंसी लैंडिंग
6 मई 2023 को केदारनाथ हेलिपैड के समीप, 24 मई 2024 को केदारनाथ हेलिपैड से पहले, 17 मई 2025 को एम्स की हेली एंबुलेंस की केदारनाथ हेलिपैड से कुछ पहले इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस दौरान हेलिकॉप्टर का रोटर टेल भी टूटा था। 7 जून 2025 को बडासू में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed