{"_id":"684e8cc9a1f11472c10c5e96","slug":"kedarnath-helicopter-crash-couple-from-maharashtra-and-their-23-month-year-old-girl-child-died-together-2025-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Helicopter Crash: बच्ची संग महाराष्ट्र से बाबा के दर्शन को आया था दंपती, बन गया तीनों का आखिरी सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Helicopter Crash: बच्ची संग महाराष्ट्र से बाबा के दर्शन को आया था दंपती, बन गया तीनों का आखिरी सफर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:50 PM IST
सार
Kedarnath Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण गौरी माई खर्क में पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी 23 महीने की बच्ची के साथ बाबा केदार के दर्शन के लिए आए दंपती का यह आखिरी सफर बन गया। दरअसल, केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा आर्यन हेली ऐविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर रविवार को खराब मौसम के कारण गौरी माई खर्क में पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 23 महीने की मासूम भी है, जिसके माता-पिता भी इस हादसे में मारे गये हैं।
हादसे में सभी लोग जल गए, केवल बच्ची का ही शव बरामद हुआ है। अन्य लोगों के कुछ ही अंग बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान राजकुमार सुरेश जयसवाल (41), निवासी नंदीपेरा रोड, सैन मंदिर महाराष्ट्र, उनकी पत्नी श्रद्धा सुरेश जयसवाल (35) और बेटी काशी (23 महीने) के रूप में हुईहै।
सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस ने रेस्क्यू करते हुए सभी शव को बरामद कर गौरीकुंड पहुंचाने के बाद जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है। इधर, डीजीसीए ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद दो दिन के लिए केदरानाथ यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई है।
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को सुबह 5.21 बजे केदारनाथ हेलिपैड से आर्यन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगह के छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ हुआ। लगभग 5.25 मिनट पर यह हेलिकॉप्टर गौरीकुंड से पांच किमी ऊपर जंगल क्षेत्र में गौरी माई खर्क में कोहरा लगने से पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दर्दनाक हादसे में पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट राजवीर सिंह चौहान सहित सभी छह यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू करते हुए सभी शव बरामद किये। घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर का मलबा पड़ा है, जो जलकर राख हो चुका है।
4 of 5
हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद उठता धुआं
- फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 5 बजकर 24 मिनट पर हेलिकॉप्टर वेली प्वाइंट पर दिखाई दिया। अधिक कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी पूरी तरह से शून्य थी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह 6.13 बजे अन्य हेली कंपनियों के द्वारा सूचना दी गई कि आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी नहीं पहुंचा है। इस दौरान संपर्क करने पर एक नेपाली मूल के व्यक्ति और साथ गई अन्य महिलाओं ने जानकारी दी कि ऊपरी क्षेत्र में धुंआ उड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना पर तत्काल प्रभाव से रेस्क्यू दल को मौके के लिए रवाना किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।