सब्सक्राइब करें

केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश की 10 तस्वीरें: कोहरा और विजिबिलिटी शून्य...पलक झपकते ही सात जिंदगियां हो गईं राख

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Jun 2025 01:18 PM IST
सार

Kedarnath Helicopter Crash: रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री केदारनाथ से दर्शन कर गुप्तकाशी लौट रहे थे।

विज्ञापन
Kedarnath helicopter crash photos fog and zero visibility seven people including Pilot Died
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों ने सोचा भी नहीं था कि ये उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। लौटते वक्त हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया और बाबा के दर्शन की खुशी पल भर में ही मातम में बदल गई। हादसा इतना भयावह था कि हेलिकॉप्टर पूरा जल गया और सात जिंदगियां भी मौके पर ही जलकर राख हो गईं। 

दरअसल, रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री केदारनाथ से दर्शन कर गुप्तकाशी लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि अधिक कोहरा होने पर विजिबिलिटी शून्य थी। ऐसे में हेलिकॉप्टर कुछ ही दूरी पर जाकर क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई।

Kedarnath Helicopter Crash: सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, दो दिन हेली सेवा पर रोक 

Trending Videos
Kedarnath helicopter crash photos fog and zero visibility seven people including Pilot Died
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : SDRF

दर्दनाक हादसे में मृतकों में 23 महीने की बच्ची भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें भी पहुंच गई हैं। अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवा रोक दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath helicopter crash photos fog and zero visibility seven people including Pilot Died
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम धामी ने भी हादसे पर दुख जताया। वहीं, उन्होंने हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।

Kedarnath helicopter crash photos fog and zero visibility seven people including Pilot Died
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।

विज्ञापन
Kedarnath helicopter crash photos fog and zero visibility seven people including Pilot Died
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) की सीईओ सोनिका ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और घाटी में मौसम की स्थिति को देखते हुए हमारी शटल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। लगभग सभी हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में लगे हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed