केदारनाथ में इस बार बाबा के भक्तों को देखने के लिए मिलेंगे कई 'चमत्कार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम में कई तरह के बदलाव हो गए। और अभी यहां की पूरी कायाकल्प होगी। यकीनन इस बार धाम आने वाले श्रद्धालुओं को यह एक नए अवतार में दिखेंगे। जानिए आगे..
वान केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को खुल रहे हैं। कपाट खुलने से पहले धाम में पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस बार केदारनाथ में कई ऐसे आकर्षण हैं जो तीर्थयात्रियों का ध्यान अपनी ओर खींचेंगे।
सबसे मुख्य आकर्षण मंदिर तक जाने वाला मुख्य मार्ग है। मार्ग इतना भव्य है कि बाबा के भक्तों को 250 मीटर के फासले से ही मंदिर के दिव्य दर्शन हो जाएंगे। बृहस्पतिवार को केदारपुरी में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इसके बावजूद मार्ग निर्माण का कार्य जारी है।
मंदाकिनी और सरस्वती घाट से लेकर मंदिर मार्ग करीब 50 फीट चौड़ा है, जिसमें बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री आवागमन कर सकेंगे। केदारनाथ का दूसरा और भव्य आकर्षण लेजर शो होगा। बाबा के एनआरआई भक्त के सौजन्य से केदारपुरी में कपाट खुलने के एक हफ्ते तक हर शाम एक लेजर शो होगा।