फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में यहां मौजूद है लंदन फोर्ट, पांच तस्वीरों में देखिए इसकी खासियत

Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
london fort tourist place in pithoragarh
london fort

नगर के मध्य में स्थित लंदन फोर्ट अगले 10 दिन के भीतर आम लोगों और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने तैयारी कर ली है। किले में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाएगा।


 

london fort tourist place in pithoragarh
london fort

वर्ष 1793 में गोरखों ने पिथौरागढ़ में किला बनाया। बाद में अंग्रेजी राज में इसे लंदन फोर्ट का नाम दिया गया। कुछ समय पहले तक इसमें तहसील संचालित थी। सरकार ने इस किले का करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण कर इसके संचालन का जिम्मा केएमवीएन को सौंपा है।
 

london fort tourist place in pithoragarh
london fort

फोर्ट में म्यूजियम के लिए 13 कमरे, हस्तशिल्प के लिए आठ कमरे और एक हॉल रेस्टोरेंट के लिए बनाया गया है। विगत दिनों केएमवीएन ने इसका हस्तांतरण भी कर लिया है। तब से फोर्ट में ताला लगा है। बुधवार को फोर्ट को संचालित करने के लिए केएमवीएन मुख्यालय नैनीताल में बैठक हुई। निगम के जीएम टीएस मर्तोलिया ने बताया कि फोर्ट को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में काफी उत्सुकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
london fort tourist place in pithoragarh
london fort

उन्होंने बताया कि अगले 10 दिन के अंदर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फोर्ट में पर्यटकों के लिए स्थानीय क्राफ्ट और पहाड़ी उत्पाद रखे जाएंगे। सफाई के लिए कर्मी की तैनाती की जाएगी और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि करोड़ों की लागत से बने फोर्ट को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
 

विज्ञापन
london fort tourist place in pithoragarh
london fort

ऐतिहासिक लंदन फोर्ट के मुख्य दरवाजे में फिलहाल ताला लगा है। अभी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से अराजकतत्व इसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। अराजक तत्वों ने एक विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त कर दो बल्ब फोड़ दिए हैं। टीआरसी के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed