फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगीभर का साथ न मिला तो शरीर पर लिखवाया एक दूसरे का नाम, ऐसे हुआ इस प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

Sun, 09 Sep 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी Updated Sun, 09 Sep 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Love Couple commit suicide in Hotel room in mussoorie
suicide

एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे। लेकिन जब जिंदगीभर का साथ न मिला तो दोनों को जीना गंवारा न हुआ। दोनों ने अपनी प्रेम कहानी का इतना खौफनाक अंत किया कि देखने वाले भी हैरान रह गए। पंजाब से भागकर आए एक प्रेमी युगल ने मसूरी के कुड़ली बाजार स्थित एक होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। होटल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दोनों के परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार को उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राथमिक जांच में युगल के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। दोनों पंजाब के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और दोनों की अलग-अलग घरों में शादी हुई थी।

Love Couple commit suicide in Hotel room in mussoorie
suicide

मृतकों की पहचान अंग्रेज सिंह (33) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी 877, फिरोजपुर रोड, गांधी कॉलोनी, फरीदकोट (पंजाब) और रानो पत्नी (28) बेअंत सिंह निवासी ग्राम राजीआना, बाघा परगना, मोगा (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों बुधवार शाम पांच बजे होटल शिवा के कमरा नंबर 103 में ठहरे थे। दोनों ने रात में खाना आर्डर किया और बर्तन सुबह ले जाने को कहा था। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वेटर ने बर्तन लेने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो वह वापस चला गया। इसके एक घंटे बाद वह दोबारा आया तो भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर उसने प्रबंधन को जानकारी दी। प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

Love Couple commit suicide in Hotel room in mussoorie
suicide

कोतवाल मसूरी भावना कैंतूरा मय फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि दोनों पंखे के सहारे फांसी पर लटके हुए हैं। दोनों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। युवती के हाथ युवक की कमर से बंधे हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों को उतारा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेज दिया। कोतवाल भावना कैंथोरा ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। आगे की स्थिति दोनों के परिजनों के आने के बाद पता चल पाएगी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Couple commit suicide in Hotel room in mussoorie
suicide

इंस्पेक्टर भावना कैंथोला ने बताया कि दोनों के शरीर पर एक-दूसरे का नाम लिखा हुआ है। इसके  साथ ही प्रेम सूचक कुछ संदेशों को भी लिखा गया है। इन्हीं सब बातों को देखकर प्रेम प्रसंग का मामला मालूम होता है। इसके अलावा भी पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था, जिन्होंने मौके से साक्ष्यों को एकत्र किया है।

विज्ञापन
Love Couple commit suicide in Hotel room in mussoorie
suicide

युवती की भाभी से बातचीत में पुलिस को पता चला है कि उसकी गुमशुदगी मोगा थाने में दर्ज है। जबकि, युवक की गुमशुदगी उसके परिजनों ने फरीदकोट थाने में दर्ज कराई हुई है। उनके  बैग से करीब दो सौ रुपये और हरिद्वार रेलवे स्टेशन का सामान्य श्रेणी का टिकट मिला है। यह टिकट 31 अगस्त का है। दोनों के आधार कार्ड भी पुलिस को मौके से मिले हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed