फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद बेटे को तिरंगे में लिपटा देख गांव में मचा कोहराम, अंतिम यात्रा की तस्वीरें देख दिल भर आएगा

Mon, 03 Dec 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 03 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Martyr Suraj Singh Bhakuni funeral emotional Photos
शहीद सूरज

घरवालों को पता ही नहीं था उनका बेटा शहीद हो गया है। सुबह जब शहीद सूरज का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। हर आंख आंसूओं से भर आई। जम्मू-कश्मीर के पलांवाला सेक्टर में शनिवार को एक विस्फोट के दौरान शहीद हुए आठ कुमाऊं के सूरज सिंह भाकुनी के पार्थिव शरीर का सोमवार को रामेश्वर घाट में सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

Martyr Suraj Singh Bhakuni funeral emotional Photos
शहीद जवान सूरज सिंह - फोटो : फाइल फोटो

सुबह सेना के जवान हेलीकॉप्टर से शहीद का पार्थिव शरीर लेकर अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा के आर्मी मैदान में 13 सिख रेजीमेंट के कमांडेंट कर्नल हर्ष मिश्रा, सैन्य अधिकारियों, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एसडीएम विवेक राय, अवधेश कुमार सिंह, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक आदि ने शहीद की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

Martyr Suraj Singh Bhakuni funeral emotional Photos
शहीद सूरज

दोपहर करीब दो बजे सेना के जवान शहीद का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। जैसे ही शहीद की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव लाई गई, वहां कोहराम मच गया। सूरज के अंतिम दर्शन को पूरा गांव उमड़ आया। हर किसी की आंखों में आंसू थे। शहीद की मां सीता देवी, दादी रूपली देवी, सूरज का छोटा भाई चंदन और दो बड़ी बहनों को संभालना मुश्किल हो गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल था। वे सूरज का चेहरा देखने को बेताब थीं। पिता किसी तरह खुद को संभाले हुए थे। शहीद की अंतिम यात्रा शुरूहोते ही मां, दादी और बहनें बदहवास हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Suraj Singh Bhakuni funeral emotional Photos
शहीद सूरज

सेना के जवानों ने किसी तरह अंतिम क्रिया करवाई। इसके बाद शहीद की अर्थी को कंधा लगाने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने इस दौरान पार्थिव शरीर पर पुष्प भी अर्पित किए। अंतिम विदाई के दौरान मार्ग में लोग ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, सूरज तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगा रहे थे। गांव से करीब 50 किमी दूर रामेश्वर के श्मशान घाट में राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ सूरज का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Martyr Suraj Singh Bhakuni funeral emotional Photos
शहीद सूरज

शहीद की चिता को चाचा महा सिंह ने मुखाग्नि दी। वहां मौजूद सेना की टुकड़ी ने 21 फायर करके सलामी दी। एसडीएम अवधेश कुमार सिंहने प्रशासन की ओर से पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पीतांबर पांडे सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद थे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed