सब्सक्राइब करें

केदारनाथ धाम में टूटे यात्रा के पिछले सारे रिकॉर्ड, पहली बार पहुंचे नौ लाख से ज्यादा तीर्थयात्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Nine Lakh Pilgrims reached kedarnath dham broke record before yatra season end
- फोटो : अमर उजाला

भगवान आशुतोष के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में दर्शनार्थिंयों की संख्या नौ लाख को पार कर गई है। साथ ही यात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय भी जुड़ गया है। यात्रा को अभी एक माह का समय बचा हुआ है। ऐसे में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख से अधिक पहुंचने की उम्मीद है।

Trending Videos
Nine Lakh Pilgrims reached kedarnath dham broke record before yatra season end
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार तक के आंकड़ाें पर गौर करें तो, केदारनाथ धाम में सुहावने मौसम के बीच सुबह से मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर 11 बजे तक छह सौ श्रद्धालुओं के दर्शन किए। इसके साथ ही इस सीजन में दर्शनार्थियों की संख्या नौ लाख पार हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nine Lakh Pilgrims reached kedarnath dham broke record before yatra season end
- फोटो : अमर उजाला

इससे पहले कभी भी केदारनाथ धाम में इतनी संख्या में श्रद्धालु नहीं पहुंचे हैं। शाम 5 बजे तक तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए थे। बीते 9 मई से शुरू हुई बाबा के दर्शनों को आस्था और भक्ति का जो सैलाब उमड़ा है, उसने यात्रा को नया आयाम दिया है। तमाम मुश्किलों के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। 

Nine Lakh Pilgrims reached kedarnath dham broke record before yatra season end
- फोटो : अमर उजाला

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेले जून माह में चार लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। 7 जून को तो 36 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो एक दिन में सबसे अधिक दर्शनार्थियों का नया रिकार्ड है। यहीं नहीं, केदारनाथ यात्रा ने शुरूआती 45 दिनों में ही बीते वर्ष पहुंचे 7 लाख 32 हजार  से अधिक यात्रियों का रिकार्ड भी तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Nine Lakh Pilgrims reached kedarnath dham broke record before yatra season end
- फोटो : अमर उजाला

बरसात के दौरान जुलाई-अगस्त में यात्रा की रफ्तार थमी रही। लेकिन सितंबर माह में धाम में रौनक बनी हुई है। बीकेटीसी के कार्यधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि यात्रा की यही रफ्तार रही तो कपाट बंद होने तक श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख पार हो जाएगी। यात्रा से रोजगार बढ़ने के साथ कारोबार को भी नई दिशा मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed