{"_id":"62a5611143f60450545d4ea0","slug":"nupur-sharma-police-lathi-charged-youths-taking-out-procession-five-arrested-for-trying-to-disturb-social-harmony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nupur Sharma: जुलूस निकाल रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nupur Sharma: जुलूस निकाल रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में पांच गिरफ्तार
Sun, 12 Jun 2022 09:25 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
यूएस नगर में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर शहर के एक धर्मस्थल के बाहर शुक्रवार को नमाज के बाद प्रदर्शन कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जसपुर में जुलूस निकाल रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ा।
यूएस नगर में पुलिस अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जसपुर में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग के लिए जुलूस निकाल रहे युवकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति बनाए रखने की अपील की।
यूएसनगर में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को करीब 80 युवक लकड़ी मंडी से होते हुए तहसील की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को युवकों की ओर से शहर में जुलूस निकालने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों पर लाठियां फटकार कर उन्हें तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएस नगर में प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनाकिरयों ने सौंपा था एसडीएम कोज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगाई और लकड़ी मंडी से नगर के विभिन्न मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से शांति बनाए रखने व बिना अनुमति के जुलूस या प्रदर्शन नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहां सीओ यातायात आशीष कुमार, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रताप, प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार आदि थे। कोतवाल धीरेंद्र ने बताया कि बिना परमिशन के कुछ युवक जुलूस निकाल रहे थे जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।