फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Football Sensation: कॉर्नर किक से छाया हेमराज, वायरल हो रहा उत्तराखंड का मेसी, सीएम धामी भी हुए फैन

Sat, 11 Jun 2022 05:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Jun 2022 05:11 PM IST
सार

Uttarakhand Messi of

विज्ञापन
Young football player hemraj johari video viral, Cm Pushkar singh dhami praises, Pithoragarh boy scored with corner kick, See Photos
हेमराज - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी के हेमराज जौहरी ने एक मैच के दौरान कॉर्नर किक से फुटबॉल सीधे गोलपोस्ट में डाल दी और देखते ही देखते इस गोल का वीडियो वायरल हो गया। लोग उसे उत्तराखंड का मैसी बोलने लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया और हेमराज की प्रतिभा को सराहा है।



हेमराज वर्तमान में दून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ते हैं और वह पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। बेहद गरीब परिवार में जन्में हेमराज के पिता दुर्गाराम सिलाई का काम करते हैं, जबकि मां पुष्पा देवी गृहणी हैं। 





67 वें जोहार खेलोत्सव में पांच जून को मुनस्यारी ब्वायज और बर्निया गांव के बीच खेला जा रहा था। हेमराज ने एक बाद एक करके पांच गोल किए, लेकिन उन्होंने चौथा गोल जो किया उसने उन्हें इंटरनेट की दुनिया में प्रसिद्ध कर दिया है। कॉर्नर मिलने पर हेमराज गोल इस खूबी के साथ दागा कि गोल पोस्ट के पास पहुंचते ही फुटबॉल हवा में लेफ्ट टर्न लेती हुई गोल पोस्ट के भीतर चली गई।

Young football player hemraj johari video viral, Cm Pushkar singh dhami praises, Pithoragarh boy scored with corner kick, See Photos
हेमराज - फोटो : अमर उजाला

हेमराज की टीम मुनस्यारी ब्वायज ने यह मैच 9-0 से जीता। हेमराज मुनस्यारी तहसील के ग्राम सभा जोशा गांधीनगर गांव के रहने वाले हैं। हेमराज पांच भाई बहन हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो अभी पढ़ रही हैं।

Young football player hemraj johari video viral, Cm Pushkar singh dhami praises, Pithoragarh boy scored with corner kick, See Photos
हेमराज जौहरी - फोटो : अमर उजाला

हेमराज ने अभी तक चार नेशनल सब जूनियर गेम (2 सुब्रतो एवं 2 स्कूल नेशनल) खेले हैं। हेमराज से जब वायरल वीडियो के बारे में और सीएम के ट्वीट के बारे में बताया गया तो उन्होंने सीएम से गुजारिश की है कि भविष्य में गांधीनगर में एक खेल मैदान दें ताकि गरीब परिवार के बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ ही प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Young football player hemraj johari video viral, Cm Pushkar singh dhami praises, Pithoragarh boy scored with corner kick, See Photos
हेमराज जौहरी - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 1940 के दौरान खीम सिंह सौन, भैरव जंग थापा और त्रिलोक बसेड़ा समेत अन्य लोगों ने मिलकर एक फुटबाल टीम बनाई थी, जिसका नाम स्टेशन टीम था। उस समय शहर की यह पहली फुटबाल टीम थी। फुटबाल के शुरूआती मुकाबले स्टेशन टीम हाईस्कूल टीम के बीच हुआ करते थे।

ये भी पढ़ें...IMA POP 2022: सरहद की निगहबानी को तैयार 288 जांबाज, देश रक्षा की सौगंध लेकर भारतीय सेना का बने अंग, तस्वीरें

 

विज्ञापन
Young football player hemraj johari video viral, Cm Pushkar singh dhami praises, Pithoragarh boy scored with corner kick, See Photos
हेमराज - फोटो : अमर उजाला

हाईस्कूल टीम जार्ज कारोनेशन हाईस्कूल की टीम को कहा जाता था। पिथौरागढ़ में फुटबाल का क्रेज अब भी बदस्तूर जारी है और कई नामी खिलाड़ी भी यहां से हैं। लेकिन प्रदेश स्तर और फुटबाल एसोसिएशन से पर्याप्त मदद और अवसर नहीं मिलने की वजह से प्रतिभाएं असमय ही दम तोड़ देती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed