फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक पहाड़ी खाना खाने रेस्टोरेंट पहुंचे आचार्य बालकृष्ण, साथ ले गए ये खास व्यंजन, तस्वीरें...

Wed, 09 Oct 2019 04:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Oct 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Patanjali CEO Acharya Balkrishna Ate Pahadi Food in Restaurant at rudraprayag
- फोटो : अमर उजाला

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण केदारनाथ से हरिद्वार के लिए लौट गए हैं। इस दौरान उन्होंने सोनप्रयाग में पहाड़ी किचन में पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी लिया। तस्वीरें देखिए...

Patanjali CEO Acharya Balkrishna Ate Pahadi Food in Restaurant at rudraprayag
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को आचार्य बालकृष्ण ने केदारनाथ से सुबह 7 बजे गौरीकुंड के लिए प्रस्थान किया। वह ढाई सौ साधुओं के साथ पौने 12 बजे सोनप्रयाग पहुंचे। यहां पर यूथ फाउंडेशन द्वारा संचालित पहाड़ी रेस्टोरेंट में पहुंचे। 

Patanjali CEO Acharya Balkrishna Ate Pahadi Food in Restaurant at rudraprayag
- फोटो : अमर उजाला

जहां उन्होंने मंडुवे की रोटी, गहथ का फाणा, कंडाली के साग का स्वाद लिया। साथ ही हरिद्वार के लिए पहाड़ का स्पेशल रोट-अरसे, पिसा नमक और चटनी साथ भी ले गए। इस मौके पर उन्होंने फाउंडेशन के टीम लीडर मनोज सेमवाल से बातचीत करते हुए पहाड़ी व्यंजनों को बनाने और उन्हें परोसने के तरीके की प्रशंसा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Patanjali CEO Acharya Balkrishna Ate Pahadi Food in Restaurant at rudraprayag
- फोटो : अमर उजाला

कहा कि केदारनाथ यात्रा समेत पहाड़ में स्थानीय भोज्य उत्पाद व अन्य वस्तुएं कई परिवारों की आर्थिकी का जरिया बन सकती हैं। दोपहर बाद डेढ़ बजे वे हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
Patanjali CEO Acharya Balkrishna Ate Pahadi Food in Restaurant at rudraprayag
- फोटो : अमर उजाला

आचार्य बालकृष्ण बीते 26 सितंबर की रात्रि को केदारनाथ पहुंचे थे। जहां 29 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ध्यान गुफा में नौ दिवसीय गायत्री यज्ञ जप साधना अनुष्ठान किया, जिसमें उन्होंने स्वयं के साथ देश और प्रदेश के कल्याण की कामना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed