आईएसबीटी बाईपास पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट स्कीम की जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ रविवार को एमडीडीए ने सर्जिकल स्ट्राइक की। उन्होंने पुलिसबल के साथ जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया और जेसीबी चलाकर अस्थायी निर्माण व प्लाटिंग तुड़वा दी। इस दौरान पहले से हुए अस्थायी अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया।
देखिए, कैसे बच्चों के श्मशान पर कब्जा कर रहे लोग, पुलिस ने खदेड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने करीब आधा किलोमीटर क्षेत्रफल में फैली जमीन पर कब्जा कर लिया। गैंती-फावडे़ लेकर पहुंचे लोगों ने जमीन पर कब्जा करने के बाद रस्सियां बांध दी। साथ ही, बांस लगाकर झोपड़ियां बनानी शुरू कर दी। दुस्साहसी अतिक्रमणकारी इतने पर ही नहीं रुके और साथ में लगी निजी कृषि भूमि पर भी कब्जा करने लगे।
उन्होंने खेतों में बोई सरसों रौंद दी। उन्होंने साथ में लगी बच्चों के श्मशान की जमीन पर भी कब्जा कर लिया। एमडीडी की संयुक्त सचिव मीनाक्षी पटवाल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने को कहा, लेकिन कोई नहीं माना। निजी कृषि भूमि और बच्चों के श्मशान पर कब्जे की जानकारी मिलते ही एमडीडीए सचिव पीसी दुमका भी मौके पर पहुंच गए।
इस दौरान अन्य थानों से भी पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान वहां पहुंचे। उन्होंने कब्जा कर रहे अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया। नगर निगम के कर्मचारियों ने भी कब्जेधारकों को खदेड़कर बांस उखाड़ दिए और सामान जब्त कर लिया। बाद में पीसी दुमका ने दो जेसीबी की मदद से सभी कब्जों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कब्जेधारकों को जमीन से दूर तक खदेड़ दिया।
जमीन पर कब्जा बहुत ही सोचे समझे और सुनियोजित तरीके से किया गया। जमीन पर कब्जा करने के बाद उन्होंने कॉलोनी की तर्ज पर प्लॉटिंग भी कर दी। प्लॉटों के बीच जगह और सड़क भी छोड़ी गई। बताया जा रहा है कि ज्यादातर प्रापर्टी से जुड़े लोगों ने कुछ गरीबों की आड़ लेकर जमीन कब्जाने का खेल किया। जिस अंदाज में प्लॉटिंग की गई, उससे इन आरोपों को हवा मिली है।