फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस पर उत्तराखंड की वादियों पर बिछ गई बर्फ की चादर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 25 Dec 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Dec 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
snowfall in kedarnathdham
kedarnath - फोटो : amar ujala

‌लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने से राज्य के लोगों ने कुछ राहत ‌की सांस ली। उधर, बदरीनाथ धाम के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भी बर्फबारी की खबर है।

snowfall in kedarnathdham
kedarnath

रविवार को क्रिसमस के अवसर पर केदारनाथ धाम के बर्फबारी हुई। जिससे ठंड का अहसास किया गया। वहीं कुमाऊं के डीडीहाट में बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

snowfall in kedarnathdham
kedarnath

​एक तरफ जहां पहाड़ी इलाके बादलों से ढके रहे और रुद्रप्रयाग में बारिश हुई। विकासनगर सहित मैदानी इलाकों में छिटपुट जगहों पर बारिश हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in kedarnathdham
snowfall - फोटो : amar ujala

वहीं कर्णप्रयाग में देवाल के लोहाजंग में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी से लोहाजंग, वाण, मुंदोली की वादियां गुलजार हो गईं। राजधानी देहरादून में भी रविवार को सुबह से बादल छाए रहे। ठंड बढ़ने के कारण लोग गर्म कपडों में दिखाए दिए।

विज्ञापन
snowfall in kedarnathdham
snowfall

नये साल के आगमन से पहले कर्णप्रयाग में हुई बर्फवारी से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल गए। बर्फवारी होने पर यहां देश-विदेश के पर्यटक पहुंचते हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। राजधानी सहित मैदानी इलाकों में भी आंशिक बादल छाने की संभावना भी जताई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed